मध्यप्रदेश: 1 नवंबर से 89 ब्लाक में घर-घर पहुंचाए जाएंगे राशन- शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अहम ऐलान किया। उन्होंने कहा 1 नवंबर को फाउंडेशन डे के मौके पर हम 89 ट्राइबल ब्लाक में राशन की डिलीवरी हर घर तक की जाएगी। आदिवासी जनजातियों को अपना काम छोड़ दुकानों पर आने की जरूरत नहीं है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 04:29 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:43 AM (IST)
मध्यप्रदेश: 1 नवंबर से 89 ब्लाक में घर-घर पहुंचाए जाएंगे राशन- शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश: 1 नवंबर से 89 ब्लाक में घर-घर पहुंचाए जाएंगे राशन- शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, एएनआइ। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार को अहम ऐलान किया। उन्होंने कहा, '1 नवंबर को फाउंडेशन डे के मौके पर हम 89 जनजातीय ब्लाक में राशन की डिलीवरी हर घर तक की जाएगी। आदिवासी जनजातियों को अपना काम छोड़ दुकानों पर आने की जरूरत नहीं है। इसके लिए उनके वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा।'  

जबलपुर में स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने वाले जनजातीय नेताओ के सम्मान मे आयोजित गौरव दिवस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय विकास के लिए काम केवल भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमत्री बने तब जनजातीय समुदाय के लिए मंत्रालय का पहली बार गठन हुआ।' मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान जनजातीय समुदाय के छात्रों के लिए दी जाने वाली स्कालरशिप 200-300 रुपये प्रति माह थी जो बाद में भाजपा सरकार के दौरान बढकर 12000-1300 रुपये हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा, 'जनजातीय समुदाय को उनकी खोई हुई पहचान वापस दिलाने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है। उनके सपनों को साकार करना हमारा कर्तव्य है।'

मुख्यमंत्री ने कहा, 'ऊंची ब्याज दरों के कारण जनजाति भाई-बहनों का शोषण होता है। इसलिए प्रभावी कानून बनाकर जनजाति क्षेत्रों में साहूकारी का धंधा करने वालों के लिए ब्याज की दरें भी निर्धारित कर दी है। तय दरों से अधिक ब्याज लेने वालों को दंड दिया जाएगा।' वहीं जबलपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जनजातियों का कल्याण नहीं करने का आरोप लगाया। उसने जनजातीय कल्याण की बात उनके वोट लेने के लिए की और उनकी भावनाओं को बांटा। शाह शनिवार को जबलपुर में जनजातीय नायक अमर शहीद राजा शंकर शाह व कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित जनजातीय गौरव समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनजातियों के विकास के लिए कटिबद्ध है।

chat bot
आपका साथी