कांग्रेस नेता डीके शिव कुमार की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में कराया गया भर्ती

कांग्रेस नेता डीके शिव कुमार (DK Shivakumar) की अचानक तबीयत खराब हो गई। सोमवार रात को अचानक से छाती में दर्द की शिकायत के बात उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 08:16 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 08:29 AM (IST)
कांग्रेस नेता डीके शिव कुमार की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में कराया गया भर्ती
कांग्रेस नेता डीके शिव कुमार की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस नेता डीके शिव कुमार (DK Shivakumar) की अचानक तबीयत खराब हो गई। सोमवार रात को अचानक से छाती में दर्द की शिकायत के बात उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  इससे पहले 7 नवंबर को उन्होंने मैसूर कई मंदिरों का दौरा किया था। इससे पहले भी 1 नवंबर को ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि 23 अक्टूबर 2019 को उन्हें तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा किया गया गया।

धन शोधन के मामले में वह जांच प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। जमानत के दौरान  उनके समर्थकों ने बेंगलुरू एयपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत भी किया था। कर्नाटक कांग्रेस के संकटमोचक माने जाने वाले डीके शिवकुमार लेनदेन और टैक्स चोरी करने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनको तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था। वह 25 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में रहे। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन वाली पिछली सरकार को बनाने का श्रेय उन्ही को दिया जाता है। 23 अक्‍टूबर को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तिहाड़ जेल जाकर डीके शिवकुमार से मुलाकात की थी।

बता दें कि कांग्रेस नेता डीके शिव कुमार 2016 से आयकर विभाग और ईडी की रडार पर रहे हैं। इस दौरान उनके दिल्ली स्थित फ्लैट पर 2 अगस्त 2017 को आयकर विभाग ने तलाशी में 8 करोड़ की नकदी बरामद की थी। इसके बाद आयकर विभाग ने डीके शिव कुमार और उनके अन्य सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद कई दफा उन्हें पूछताछ करने लिए ईडी दफ्तर भी जाने पड़ा। 

chat bot
आपका साथी