Cyclone Tauktae : चक्रवाती तूफान टाक्टे ने देश के कई राज्यों में मचाई भारी तबाही, देखिए विनाशकारी मंजर की खौफनाक तस्वीरें

केरल कर्नाटक गोवा महाराष्ट्र और गुजरात में इस तूफान का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला है। मुंबई और गोवा में कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा समुद्र में दो बड़ी नावों में फंसे 410 लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चल रहा है।

By Neel RajputEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 11:00 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 11:00 AM (IST)
Cyclone Tauktae : चक्रवाती तूफान टाक्टे ने देश के कई राज्यों में मचाई भारी तबाही, देखिए विनाशकारी मंजर की खौफनाक तस्वीरें
केरल, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में तूफान ने मचाया तांडव

नई दिल्ली, जेएनएन। अत्यंत गंभीर श्रेणी में शामिल चक्रवाती तूफान 'टाक्टे' अब भले ही कमजोर स्थिति में आ चुका है, लेकिन पिछले दो दिनों में इसने देश के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। जहां बारिश और तेज हवाओं के कारण हवाई सेवाएं बंद कर दी गईं तो वहीं इस तूफान ने कई लोगों की जान ले ली है। केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में इस तूफान का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला है। मुंबई और गोवा में कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा समुद्र में दो बड़ी नावों में फंसे 410 लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चल रहा है। नीचे देखें टाक्टे से हुए नुकसान की तस्वीरें-

1. दीव के पास तेज हवाओं से एक पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर पड़ा, जिस वजह से राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। 

2. दीव में तेज हवाओं की वजह से बिजली के तार टूटकर गिर गए। इस दौरान दीव के पास एक पुल पर गिरे बिजली के केबल को पार करने की कोशिश करते हुए कुछ लोग दिखाई दिए।

3- यहां दीव के पास बारिश के कारण जलभराव हो गया और राजमार्ग पर ट्रक फंस गए।

4. गुजरात के अहमदाबाद से लगभग 300 किलोमीटर दूर महुआ के पास चक्रवात टाक्टे के प्रभाव के कारण पेड़ गिरने से ऑक्सीजन सिलेंडर से लदा एक ट्रक फंस गया। 

5. यह तस्वीर  मुंबई के अंधेरी ईस्ट में बस डिपो की है। 

6. मुंबई में पेड़ गिरने से सड़क पर खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।

7. सिंधुदुर्ग जिले के वेंगुर्ला में भारी बारिश और तेज हवाओं के बाद घरों में पानी भर गया।

8. चक्रवाती तूफान टाक्टे के बाद मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया का नजारा।

9. मुंबई में तटरेखा से लहरें टकराती हुईं।

chat bot
आपका साथी