ओमिक्रोन का खतरा: पुडुचेरी में कोरोना वैक्सीनेशन हुआ अनिवार्य, जानें- प्रदेश में कितना हुआ टीकाकरण

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कोरोना वैक्सीनेशन अनिवार्य कर दिया गया है। ओमिकान के खतरे को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से टीकाकरण अनिवार्य किया है। इसके लिए सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश को न मानने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 01:05 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 01:11 PM (IST)
ओमिक्रोन का खतरा: पुडुचेरी में कोरोना वैक्सीनेशन हुआ अनिवार्य, जानें- प्रदेश में कितना हुआ टीकाकरण
ओमिक्रोन का खतरा: पुडुचेरी में कोरोना वैक्सीनेशन हुआ अनिवार्य, जानें- प्रदेश में कितना हुआ टीकाकरण

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कोरोना वैक्सीनेशन अनिवार्य कर दिया गया है। ओमिक्रोन वैरिएंट के खतरे को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से टीकाकरण अनिवार्य किया गया है। इसके लिए सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। जारी किए गए आदेश में कहा है कि पुडुचेरी पब्लिक हेल्थ एक्ट 1973 के मुताबिक, सभी लोगों को वैक्सीन डोज लगवाना होगा। इस आदेश को न मानने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

बता दें कि शनिवार को पुडुचेरी में कोरोना के 28 नए मामले दर्ज किए थे। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,29,056 हो गई। संक्रमण से एक और मरीज की मौत हुई, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1,875 हो गई। उधर, कर्नाटक सरकार ने भी सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत मॉल, सिनेमाघरों में जाने वाले लोगों के लिए टीके की दोनों खुराके अनिवार्य की गई है। इसके साथ ही स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों के अभिभावकों के लिए ये भी यह नियम लागू होगा। 

बता दें कि आज राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का पहला मरीज सामने आया है। लोकनायक अस्पताल में भर्ती तंजानिया से आए कोरोना संक्रमित यात्री में कोरोना के नए दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही देश में ओमिक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। दिल्ली में मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और इस मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों को पूरी तरह आइसोलेट कर दिया गया है।

देश में कोरोना की ताजा स्थिति, 24 घंटे में दर्ज हुए इतने मामले

वहीं भारत में कोरोना वायरस के 8,895 नए मामलों के साथ ही 2,796 मरीजों की कोरोना से जान गई है। पिछले 24 घंटों में दर्ज हुए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही देश में सक्रिय मामलों की संख्या 99,155 पहुंच गई है।

chat bot
आपका साथी