देशभर में 10 जुलाई तक हुए 1 करोड़ 13 लाख के पार टेस्ट, एक दिन में हुए 2 लाख 82 हजार से ज्यादा परीक्षण

देशभर में 10 जुलाई तक 1 करोड़ 13 लाख 702 टेस्ट हुए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया कि बीते दिन यानी शुक्रवार को 2 लाख 82 हजार 511 कोरोना टेस्ट किए गए हैं।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 09:51 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 11:08 AM (IST)
देशभर में 10 जुलाई तक हुए 1 करोड़ 13 लाख के पार टेस्ट, एक दिन में हुए 2 लाख 82 हजार से ज्यादा परीक्षण
देशभर में 10 जुलाई तक हुए 1 करोड़ 13 लाख के पार टेस्ट, एक दिन में हुए 2 लाख 82 हजार से ज्यादा परीक्षण

नई दिल्ली, एएनआइ। देशभर में 10 जुलाई तक 1 करोड़ 13 लाख 702 टेस्ट हुए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया कि बीते दिन यानी शुक्रवार को 2 लाख 82 हजार 511 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। जिस तेजी से देश में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है वैसे ही कोरोना टेस्टिंग की रफ्तार भी बढ़ रही है। 

देश में आठ लाख से 21 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित

भारत में प्रत्येक दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ता जा रही है। अब देश में संक्रमितों की संख्या 8 लाख 21 हजार से ज्यादा मामले आ चुके हैं वहीं मरनेवालों की संख्या 22 हजार के पार पहुंच चुकी है। बता दें कि प्रत्येक दिन तेजी से देश में आंकड़े बढ़ रहे हैं। पूरी देश में महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। 

दुनिया में तीसरे नंबर संक्रमित है भारत

पूरी दुनिया मे भारत तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। इससे पहले ब्राजील और अमेरिका सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। वहीं चौथे नंबर रूस सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। प्रत्येक दिन इन देशों में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। चीन के वुहान से फैले इस वायरस का अभी तक कारगर इलाज नहीं मिल पाया है। सभी देश अपने स्तर पर इस वायरस से निपटने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं। 

देश में 62 फीसद से ज्यादा मरीज हुए ठीक

देश में अब तक कुल आठ लाख 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना से संक्रमित 62.78 फीसद मरीज ठीक हो गए हैं। इनमें से पांच लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो गए हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 8,20,916 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 2,83,407 एक्टिव केस हैं। 5,15,386 लोग ठीक हो गए हैं और 22,123 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 27,114 नए मामले सामने आए हैं। 

chat bot
आपका साथी