COVID-19: भारत में 81.85 करोड़ से अधिक हुआ टीकाकरण, जानें- कितनी लगी पहली, दूसरी डोज और किस आयु वर्ग को लगी ज्यादा

पहली खुराक के रूप में 33 करोड़ 12 लाख 97 हजार 757 टीके की खुराक दी गई और 18-44 वर्ष के आयु वर्ग में दूसरी खुराक के रूप में 62666347 वैक्सीन खुराक दी गई। साथ ही 45-59 वर्ष के आयु वर्ग में 152067152 लोगों ने पहली खुराक प्राप्त की है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 02:21 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 02:21 PM (IST)
COVID-19: भारत में 81.85 करोड़ से अधिक हुआ टीकाकरण, जानें- कितनी लगी पहली, दूसरी डोज और किस आयु वर्ग को लगी ज्यादा
भारत में 81.85 करोड़ से अधिक हुआ टीकाकरण, जानें- कितनी लगी पहली, दूसरी डोज

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत में कोरोना के खिलाफ तेजी से टीके लगाए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 96 लाख 46 हजार 778 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत में COVID-19 टीकाकरण मंगलवार सुबह 7 बजे तक 81.85 करोड़ (81,85,13,827) से अधिक हो गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि यह 80 लाख 35 हजार 135 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आंकड़ों के अनुसार, 1,03,69,386 स्वास्थ्य कर्मियों को COVID वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है, जबकि 87,50,107 को दोनों खुराक के साथ टीकाकरण पूर्ण कर दिया गया है। टीकाकरण किए गए अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं की संख्या 1,83,46,016 (पहली खुराक) और 1,45,66,593 (दूसरी खुराक) है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पहली खुराक के रूप में 33 करोड़ 12 लाख 97 हजार 757 टीके की खुराक दी गई और 18-44 वर्ष के आयु वर्ग में दूसरी खुराक के रूप में 6,26,66,347 वैक्सीन खुराक दी गई। साथ ही, 45-59 वर्ष के आयु वर्ग में, 15,20,67,152 लोगों ने पहली खुराक प्राप्त की है और 7,00,70,609 लोगों ने दूसरी खुराक प्राप्त की है जबकि वैक्सीन की 9,74,87,849 खुराकें पहली खुराक के रूप में और 5,28,92,011 वैक्सीन की खुराक 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को दूसरी खुराक के रूप में दी गई।

इस बीच, भारत ने पिछले 24 घंटों में 26,115 नए COVID-19 मामले दर्ज किए। सक्रिय मामले वर्तमान में 3,09,575 है जो देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.92 फीसद है जबकि रिकवरी दर 97.75 फीसद है।

देश भर में टेस्टिंग भी बढ़ाई जा रही है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,13,951 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 55.50 करोड़ (55,50,35,717) टेस्ट कर लिए हैं। 2.08 फीसद पर साप्ताहिक सकारात्मकता दर पिछले 88 दिनों से 3 फीसद से कम है।

दैनिक सकारात्मकता दर 1.85 फीसद बताई गई। पिछले 22 दिनों से दैनिक सकारात्मकता दर 3 फीसद से नीचे और लगातार 105 दिनों से 5 फीसद से नीचे बनी हुई है

chat bot
आपका साथी