देश में अब तक दी गईं वैक्सीन की 18.04 करोड़ डोज, 24 घंटे में लगाए गए 11 लाख से ज्यादा टीके

कुछ दिनों की तेजी से बाद फिर टीकाकरण में सुस्ती देखने को मिली और एक दिन में मात्र 11 लाख से कुछ ही ज्यादा डोज दी गईं हैं। एक दिन पहले ही करीब 20 लाख टीके लगाए गए थे।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 10:28 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 11:01 PM (IST)
देश में अब तक दी गईं वैक्सीन की 18.04 करोड़ डोज, 24 घंटे में लगाए गए 11 लाख से ज्यादा टीके
कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण की रफ्तार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

नई दिल्ली, आइएएनएस। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण की रफ्तार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों की तेजी से बाद फिर टीकाकरण में सुस्ती देखने को मिली और एक दिन में मात्र 11 लाख से कुछ ही ज्यादा डोज दी गईं हैं। जबकि, एक दिन पहले ही करीब 20 लाख टीके लगाए गए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह सात बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 11,628 सत्रों में 11 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए। इनमें से 6.29 लाख को पहली और 4.74 लाख को दूसरी डोज दी गईं। इनको मिलाकर अब तक देश भर में लाभार्थियों को कोरोना रोधी वैक्सीन की 18.04 करोड़ से ज्यादा डोज दी चुकी हैं।

लाभार्थियों में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 18-44 वर्ष आयुवर्ग के 42.59 लाख लोग शामिल हैं, जिन्हें वैक्सीन की पहली डोज दी गई हैं। इसके अलावा, 96.27 लाख स्वास्थ्यकर्मी को पहली, 66.22 लाख स्वास्थ्यकर्मी को दूसरी डोज, 1.44 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली डोज और 81.49 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी डोज दी जा चुकी हैं।

60 साल से अधिक उम्र के 5.43 करोड़ लोगों को पहली और 1.75 करोड़ लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी अब तक दी जा चुकी हैं। वहीं, 45-60 आयुवर्ग के 5.68 करोड़ लोगों को पहली और 87.56 लाख लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैं। गौरतलब है कि भारत में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी।

कुल टीकाकरण - डोज (करोड़ में) 

1- लाभार्थी-पहली डोज-दूसरी डोज-कुल डोज

2- 45 साल से अधिक के 11.11-2.63-13.74

3- स्वास्थ्यकर्मी 0.99-0.66-1.62

4- फ्रंटलाइन वर्कर्स 1.44-0.81-2.25

5- 18-44 वर्ष के लोग 42.59 लाख, 00, 42.59 लाख

chat bot
आपका साथी