COVID-19 Vaccination : भारत में कोरोना टीकाकरण की बढ़ी रफ्तार, देश में अब तक 85 करोड़ से ज्यादा लगीं डोज

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में वैक्सीन की 6842786 खुराक लगाई गई हैं और इसके साथ ही देश में कोविड टीकाकरण का आंकड़ा 85 करोड़ को पार कर गया है। यह आंकड़ा 8364110 सत्रों के द्वारा प्राप्त किया गया है।

By Neel RajputEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 02:36 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 02:36 PM (IST)
COVID-19 Vaccination : भारत में कोरोना टीकाकरण की बढ़ी रफ्तार, देश में अब तक 85 करोड़ से ज्यादा लगीं डोज
पिछले 24 घंटों में वैक्सीन की 68,42,786 खुराक लगाई गई हैं

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना टीकाकरण काफी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। देश में कोरोना टीकाकरण के तहत अभी तक 85 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि देश का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 85 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में वैक्सीन की 68,42,786 खुराक लगाई गई हैं और इसके साथ ही देश में कोविड टीकाकरण का आंकड़ा 85 करोड़ को पार कर गया है। यह आंकड़ा 83,64,110 सत्रों के द्वारा प्राप्त किया गया है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 26,032 रोगियों की रिकवरी के साथ ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 3,29,02,351 हो गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है, 'भारत में रिकवरी रेट 97.77 प्रतिशत है। रिकवरी दर वर्तमान में मार्च 2020 के बाद से अपने उच्चतम शिखर पर है। इसमें आगे कहा गया है कि वर्तमान में 3,03,476 सक्रिय मामले हैं, जो देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.90 प्रतिशत हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देश भर में परीक्षण क्षमता को भी बढ़ाया गया है, और पिछले 93 दिनों से साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.98 प्रतिशत है। पिछले 93 दिनों में सकारात्मकता दर तीन प्रतिशत से कम रही है। दैनिक सकारात्मकता दर 1.90 प्रतिशत है। पिछले 27 दिनों से दैनिक सकारात्मकता दर तीन प्रतिशत से नीचे और लगातार 110 दिनों से पांच प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

विज्ञप्ति के अनुसार, भारत सरकार के माध्यम से और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 83.54 करोड़ (83,54,12,250) से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। इसके अलावा, 1.17 करोड़ से अधिक खुराक (1,17,12,275) पाइपलाइन में हैं।

chat bot
आपका साथी