केरल ने नए आंकड़ों में फिर जोड़ीं पहले हुईं 399 मौतें, एक दिन में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 561

रविवार शाम जारी हुए आंकड़ों के अनुसार केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर 8538 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। 71 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है। इस दौरान 11366 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटों में 86111 नमूनों की जांच की गई।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:06 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:43 PM (IST)
केरल ने नए आंकड़ों में फिर जोड़ीं पहले हुईं 399 मौतें, एक दिन में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 561
इस दौरान देश में सामने आए संक्रमण के करीब 16 हजार नए मामले

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में कोरोना महामारी के सुधरते हालात के बीच पिछले दो दिनों से मौतों का आंकड़ा बढ़ा नजर आ रहा है। दरअसल, इसकी मुख्य वजह केरल द्वारा पिछले दिनों हुईं मौतों को नए आंकड़ों के साथ जोड़ना है। हालांकि, बंगाल और मिजोरम जैसे कुछ राज्यों में नए मामले बढ़ रहे हैं और केरल में पहले से ही संक्रमण का ग्राफ चढ़ा हुआ है। वैसे पिछले एक दिन की बात करें तो मिजोरम में नए मामले कुछ घटे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश भर मे 15,906 नए मामले मिले हैं और 561 लोगों की मौत हुई है। इनमें से करीब नौ हजार मामले और 65 मौतें अकेले केरल से हैं। केरल ने पिछले कुछ दिनों के दौरान हुईं 399 मौतों को भी नए आंकड़ों में जोड़ा है, जिससे एक दिन में मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है।

रविवार शाम जारी हुए आंकड़ों के अनुसार केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर 8,538 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। 71 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है। इस दौरान 11,366 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटों में 86,111 नमूनों की जांच की गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार केरल में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 77,363 हैं।

इसके अलावा महामारी की स्थिति नियंत्रण में नजर आ रही है। सक्रिय मामलों में एक हजार से ज्यादा की गिरावट हुई है। वर्तमान में सक्रिय मामले 1,72,594 रह गए हैं जो कुल मामलों का 0.51 प्रतिशत है। मरीजों के उबरने की दर बढ़ रही है और मृत्युदर स्थिर बनी हुई है।

अब तक 102 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गईं

मंत्रालय के मुताबिक देश भर में अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की 102.28 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। इनमें 71.79 करोड़ पहली और 30.49 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। इनमें पिछले 24 घंटे में लगाई गईं 77.40 लाख डोज शामिल हैं। मंत्रालय के मुताबिक केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 106.79 करोड़ से ज्यादा डोज मुहैया कराई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी 12 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं।

देश में कोरोना की स्थिति

24 घंटे में नए मामले 15,906

कुल सक्रिय मामले 1,72,594

24 घंटे में टीकाकरण 77.40 लाख

कुल टीकाकरण 102.28 करोड़

रविवार सुबह 08:00 बजे तक कोरोना की स्थिति

नए मामले 15,906

कुल मामले 3,41,75,468

सक्रिय मामले 1,72,594

मौतें (24 घंटे में) 561

कुल मौतें 4,54,269

ठीक होने की दर 98.17 फीसद

मृत्यु दर 1.33 फीसद

पाजिटिविटी दर 1.19 फीसद

सा.पाजिटिविटी दर 1.23 फीसद

जांचें (शनिवार) 13,40,158

कुल जांचें 59,97,71,320

रविवार शाम 06:00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके

आंध्र प्रदेश 2.61 लाख

बंगाल 2.23 लाख

बिहार 1.00 लाख

महाराष्ट्र 0.82 लाख

गुजरात 0.62 लाख

झारखंड 0.61 लाख

जम्मू-कश्मीर 0.21 लाख

छत्तीसगढ़ 0.20 लाख

मध्य प्रदेश 0.15 लाख

उत्तर प्रदेश 0.10 लाख

(कोविन पोर्टल के आंकड़े)

chat bot
आपका साथी