कोरोना की दूसरी लहर से देश उबर चुका, एक महीने में 80 फीसद कम हुए नए मामले, महाराष्ट्र में 1592 मौतें

कोरोना महामारी की दूसरी लहर से देश उबर चुका है। आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। अगर नए मामलों की बात करें तो पिछले एक महीने में इसमें 80 फीसद की कमी आई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 60 हजार से कम नए केस मिले हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 01:08 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 01:08 AM (IST)
कोरोना  की दूसरी लहर से देश उबर चुका, एक महीने में 80 फीसद कम हुए नए मामले, महाराष्ट्र में 1592 मौतें
30 दिन में सक्रिय मामलों में भी 75 फीसद से ज्यादा की आई कमी

नई दिल्ली, ब्यूरो। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से देश उबर चुका है। आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। अगर नए मामलों की बात करें तो पिछले एक महीने में इसमें 80 फीसद की कमी आई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 60 हजार से कम नए केस मिले हैं, जबकि 15 मई को 3,10,757 मरीज पाए गए थे। इसी तरह सक्रिय मामलों में इस दौरान यानी एक महीने के भीतर 75 फीसद की कमी आई है। वर्तमान में सक्रिय मामले 9,09,992 रह गए हैं। 15 मई को इनकी संख्या 36,17,234 थी।

तमिलनाडु को छोड़कर सभी राज्यों में 10 हजार से नीचे नए मामले

तमिलनाडु को छोड़कर सभी राज्यों में 10 हजार से नीचे नए मामले आ गए हैं। इनमें भी सिर्फ तीन राज्यों यानी महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में ही पांच हजार से 10 हजार के बीच में नए केस मिले हैं, शेष राज्यों में पांच हजार से कम ही मामले सामने आए हैं। पिछले 32 दिनों से नए मामलों की तुलना में ज्यादा मरीजों के ठीक होने का सिलसिला बना हुआ है और अब तक 2.82 करोड़ से ज्यादा लोग पूरी तरह से महामारी को मात दे चुके हैं। मरीजों के उबरने की दर 95 फीसद को पार कर गई है।

महाराष्ट्र में 1,592 मौतें

देश में पिछले चौबीस घंटे में 2,708 लोगों की जान गई है। इसमें अकेले महाराष्ट्र से ही 1,592 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में भी पिछले 24 घंटे में सिर्फ दो सौ मौतें हुई हैं, लेकिन पहले हुई 1,392 मौतों को भी नवीनतम आंक़़डे के साथ जोड़ दिया गया है। इसके अलावा तमिलनाडु में 254, केरल में 161, कर्नाटक में 120, बंगाल में 78, उत्तर प्रदेश में 72 और आंध्र प्रदेश में 59 और मौतें हुई हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों में मरने वालों की संख्या 50 से कम ही है। 

अब तक 25.87 करोड़ डोज लगाई गईं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की 25.87 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं। टीकाकरण अभियान के 150वें दिन 35,96,462 टीके लगाए गए। इनमें 31,84,503 लोगों को वैक्सीन की पहली और 4,11,959 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

तीन राज्यों को 96,490 डोज और मिलेंगी

मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अगले तीन दिनों के भीतर कोरोना रोधी वैक्सीन की 96,490 डोज और मिल जाएंगी। केंद्र सरकार की तरफ से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 26.68 करोड़ डोज उपलब्ध कराई गई हैं। ये डोज नि:शुल्क और राज्यों द्वारा सीधी खरीद प्रक्रिया के तहत मुहैया कराई गई हैं।

सोमवार रात 12 बजे तक के आंकड़े

नए मामले 58,814

कुल मामले 2,95,68,891

मौतें 2,708 ( इसमें महाराष्ट्र में पहले की 1,392 मौतें शामिल हैं)]

कुल मौतें 3,77,037

सक्रिय मामले 9,09,992

ठीक हुए 1,14,668

कुल ठीक हुए 2,82,70,216

सुबह आठ बजे तक के आंकड़े

संक्रमण दर 4.72 फीसद

साप्ताहिक संक्रमण दर 4.54 फीसद

ठीक होने की दर 95.43 फीसद

मृत्यु दर 1.27 फीसद

जांचें (रविवार) 14,92,152

कुल जांचें 37,96,24,626

ज्यादा नए केस वाले राज्य :

राज्य नए मामले कुल संक्रमित (लाख में)

तमिलनाडु 12,772 23.66

महाराष्ट्र 8,129 59.17

केरल 7,719 27.35

कर्नाटक 6,835 27.71

आंध्र प्रदेश 4,549 18.14

ओडिशा 4,339 8.56

असम 3,678 4.63

बंगाल 3,519 14.64

जम्मू--कश्मीर 599 3.08

हिमाचल 326 1.98

बिहार 324 7.17

उत्तर प्रदेश 313 17.02

उत्तराखंड 296 3.37

राजस्थान 277 9.49

हरियाणा 268 7.66

मध्य प्रदेश 242 7.88

दिल्ली 131 14.31

chat bot
आपका साथी