अब तक 40 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच, जानिए रोजाना हो रही कितनी जांच

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक 40 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच की गई है। इसमें से दो लाख से ज्यादा सैंपल पॉजिटिव पाए गए ह

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 08:53 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 08:53 PM (IST)
अब तक 40 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच, जानिए रोजाना हो रही कितनी जांच
अब तक 40 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच, जानिए रोजाना हो रही कितनी जांच

नई दिल्ली, प्रेट्र। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक 40 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच की गई है। इसमें से दो लाख से ज्यादा सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआ) के अधिकारियों ने बताया कि तीन जून की सुबह नौ बजे तक 41,03,233 सैंपल की जांच की गई। इसमें से 1,37,158 नमूनों की जांच पिछले चौबीस घंटे में हुई है। 

जल्‍द जांच बढ़ाकर रोजाना दो लाख की जाएगा 

सूत्रों ने बताया कि कुल 688 प्रयोगशालाओं (480 सरकारी और 208 निजी प्रयोगशाला) के साथ देश में कोरोना जांच की क्षमता प्रतिदिन 1.40 लाख हो गई है। रोजाना जांच क्षमता बढ़ाकर दो लाख की जाएगी। मंत्रालय के मुताबिक स्वस्थ होने की दर बढ़कर 48.31 फीसद हो गई है, जबकि मृत्युदर घटकर 2.80 प्रतिशत पर आ गई है। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए इलाज के लिए 952 अस्पताल हैं। इन अस्पतालों में 1,66,332 आइसोलेशन बेड, 21,393 आइसीयू बेड और 72,762 ऑक्सीजन की व्यवस्था वाले बेड हैं।

इसके अलावा 2,391 हेल्थ केयर सेंटर भी काम कर रहे हैं। इनमें 1,34,945 आइसोलेशन बेड, 11,027 आइसीयू बेड और 46,875 ऑक्सीजन की व्यवस्था वाले बेड उपलब्ध हैं। केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थाओं को अब तक 1.25 करोड़ से ज्यादा एन95 मास्क और 1.01 करोड़ से ज्यादा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट्स मुहैया कराए हैं। 

chat bot
आपका साथी