Coronavirus: बेंगलुरु में लागू किया गया सख्त लॉकडाउन, नहीं मिलेगी किसी तरह की कोई रियायत

सरकार ने शनिवार को रात 8 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया है। इस दौरान शहरवासियों को नियमों के पालन करना जरुरी है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 01:25 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 01:25 PM (IST)
Coronavirus:  बेंगलुरु में लागू किया गया सख्त लॉकडाउन, नहीं मिलेगी किसी तरह की कोई रियायत
Coronavirus: बेंगलुरु में लागू किया गया सख्त लॉकडाउन, नहीं मिलेगी किसी तरह की कोई रियायत

बेंगलुरु, एएनआइ। बेंगलुरु में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने नियमों में सख्ती कर दी है। दरअसल, सरकार ने  शनिवार को रात 8 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया है। इस दौरान शहरवासियों को नियमों के पालन करना जरुरी है। फिलहाल, लॉकडाउन कल यानी शनिवार को शुरू हुआ और सोमवार को सुबह 5 बजे समाप्त होगा।

बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने एक ट्वीट में कहा कि लॉकडाउन शनिवार को रात 8 बजे शुरू होता है और बैंगलोर शहर में सोमवार सुबह 5 बजे समाप्त होता है। सम्मानित नागरिक, बस घर पर रहें और किसी तरह की कोई रियायत के बारे में ना पूछें क्योंकि, यह हर किसी के हित में किया जा रहा है, यदि आप  एक दिन के लिए अपना काम स्थगित कर देंगे तो आसमान नहीं गिर जाएगा। कृपया आत्म-अनुशासन का अभ्यास करें और सहयोग करें। रविवार मुबारक हो।

जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को, बेंगलुरु में 1,172 ताजा कोरोनावायरस के मामले दर्ज किए गए, यहां तक कि कुल संक्रमण के कारण 8,345 और 129 मौतें हुईं। गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी तेजी से इजाफा हो रहा है। इस वक्त कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6 लाख के पार पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, देश में इस वक्त कोरोना वायरस के 244814   एक्टिव केस हैं। हालांकि भारत में कोरोना के एक्टिव केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या है। देश में अब तक          409082  संक्रमित लोग ठीक हो गए हैं। वहीं, कोरोना वायरस के कारण अब तक देश में  19268 मौतें भी हो चुकी हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित होना वाला राज्य महाराष्ट्र हैं। अकेले महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या लाखों में हैं। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली, तेलंगाना जैसे राज्य भी शामिल हैं। 

chat bot
आपका साथी