Coronavirus Test In India: देश में 7 करोड़ से ज्यादा हुए कोरोना टेस्ट, जानें क्‍या कहती है ICMR की रिपोर्ट

Coronavirus Test In India प्रत्येक दिन देश में कोरोना जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। एक दिन में 13 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट होने के बाद कुल आंकड़ा 70269975 तक पहुंच गया है। ICMR ने इसकी रिपोर्ट साझा की है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 09:40 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 09:40 AM (IST)
Coronavirus Test In India: देश में 7 करोड़ से ज्यादा हुए कोरोना टेस्ट, जानें क्‍या कहती है ICMR की रिपोर्ट
25 सितंबर तक देश में 7,02,69,975 नमूनों की जांच हुई।

नई दिल्ली, एएनआइ। देशभर मे कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के साथ-साथ जांच भी तेज हो गई है। 24 सितंबर को देश में 13, 41,535 नमूनों की जांच की गई थी। 25 सितंबर तक देश में 7,02,69,975 नमूनों की जांच हो चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने यह जानकारी दी। बता दें कि 23 सितंबर तक देश में 6,74,36,031 नमूनों का टेस्ट किया गया था। 

देश में 59 लाख के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में 85,362 मामलों के साथ 1,098 मौतें दर्ज की गई हैं। अब देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 59,03,933 तक पहुंच गया है, जिसमें से 9,60,969 एक्टिव केस हैं। जबकि 48,49,585 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक  93,379 मरीजों की मौत हो चुकी है। दुनिया में इस वक्त भारत दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा संक्रमति देश है। वहीं पहले नंबर पर अमेरिका है। 

देश में कोरोना वायरस

देश सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। इस राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 12 ,82,963 तक है वहीं मौत का आंकड़ा 34 हजार से ज्यादा हो गया है।  दूसरे नंबर पर संक्रमित राज्य आंध्र प्रदेश है। 6,54,385 से ज्यादा लोग यहां संक्रमित हो चुके हैं वहीं मरनेवालों की संख्या 5 हजार से ज्यादा है। देश में तमिलनाडु तीसरे नंबर पर संक्रमित राज्य है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 5,48,557 तक पहुंच गया है। वहीं 9 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। चौथे नंबर पर संक्रमित राज्य कर्नाटक है। इसके बाद उत्तर प्रदेश और देश की राजधानी दिल्ली सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है। प्रत्येक दिन इन राज्यों में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।  वैश्विक कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 32.4 मिलियन यानी की 3 करोड़ 24 लाख हो गई है।

chat bot
आपका साथी