देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर दस लाख के करीब आए, तीन हजार से ज्यादा की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के लगभग सभी राज्यों में कोरोना महामारी की दूसरी लहर थम गई है। सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है और पिछले एक दिन में इसमें 54531 की और गिरावट आई है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 06:54 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 06:54 PM (IST)
देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर दस लाख के करीब आए, तीन हजार से ज्यादा की मौत
देश के लगभग सभी राज्यों में कोरोना महामारी की दूसरी लहर थम गई है।

नई दिल्ली, जेएनएन। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के लगभग सभी राज्यों में कोरोना महामारी की दूसरी लहर थम गई है। सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है और पिछले एक दिन में इसमें 54,531 की और गिरावट आई है। सिर्फ पांच राज्यों यानी महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश को छोड़कर शेष सभी राज्यों में पांच हजार से कम नए मामले सामने आ रहे हैं। इनमें से भी ज्यादातर राज्यों में नए मामलों की संख्या दो हजार से भी कम है।

एक दिन में तीन हजार से ज्‍यादा मौतें

प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या भी कम हुई हैं, लेकिन महाराष्ट्र में पहले हुई मौतों को नए आंकड़ों में जोड़े जाने से संख्या बढ़ तीन हजार को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 71 दिन बाद देश में सबसे कम 80 हजार नए मामले मिले हैं।

मृत्युदर में वृद्धि

पिछले 31 दिनों से देश में संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर में भी लगातार गिरावट हो रही है। वर्तमान में यह दोनों पांच फीसद से भी नीचे हैं। मरीजों के उबरने की दर में लगातार सुधार हो रहा है और मौजूदा समय में यह 95 फीसद को पार कर गई है। हालांकि, मृत्युदर में भी वृद्धि हो रही है जो चिंता का कारण है।

रविवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़े नए मामले 80,834 कुल मामले 2,94,39,989 मौतें 3,303 (इसमें महाराष्ट्र में पहले की 1,606 मौतें शामिल हैं) कुल मौतें 3,70,384 सक्रिय मामले 10,26,159 ठीक हुए 1,32,062 कुल ठीक हुए 2,80,43,446 संक्रमण दर 4.25 फीसद साप्ताहिक संक्रमण दर 4.74 फीसद ठीक होने की दर 95.26 फीसद मृत्यु दर 1.26 फीसद जांचें (रविवार) 19,20,477 कुल जांचें 37,62,32,162

chat bot
आपका साथी