कोरोना वायरस: देश के इन 10 राज्यों में 77 फीसद संक्रमित, हालात बेहद चिंताजनक

महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश दिल्ली कर्नाटक केरल छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश तमिलनाडु गुजरात और राजस्थान में हालात चिंताजनक हैं। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र में सबसे उपर हैं। यहां मंगलवार को 58924 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 03:00 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 03:00 PM (IST)
कोरोना वायरस: देश के इन 10 राज्यों में 77 फीसद संक्रमित, हालात बेहद चिंताजनक
देश में कोरोना वैक्सीन की 13 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है।

नई दिल्ली,पीटीआइ। देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बेहद तेज रफ्तार से बढ़ रही है। बीते 24 घंटे की अवधि में कुल 2.59 लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित देश के 10 राज्यों में कोरोना के अकेले 77.67 प्रतिशत मामले दर्ज किए गए हैं।

इन 10 राज्यों की सूची में कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान भी शामिल है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र में सबसे उपर हैं। यहां मंगलवार को 58,924 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 28,211 मामले, जबकि दिल्ली में 23,686 नए मामले सामने आए हैं।

देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले 20,31,977 तक पहुंच गए है, जो कुल संक्रमणों का 13.26 प्रतिशत है। एक दिन में कुल सक्रिय मामलों में 1,02,648 की वृद्धि हुई है। देश में कुल सक्रिय मामलों का 62.07 प्रतिशत अकेले महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल में हैं। 24 घंटे के दौरान 1,54,761 मरीज ठीक भी हुए है।

आंकड़ो के मुतबिक राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर कर वर्तमान में 1.18 प्रतिशत हो गई है। 24 घंटे की अवधि में 1,761 मौतें हुई हैं। इन दस राज्यों में नई मौतों का प्रतिशत 82.74 है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 351 लोगों की जान गई है। वहीं, दिल्ली में 240 मौतें हुई हैं। देश में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार तेजी से आगे बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वैक्सीन की 13 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है।

chat bot
आपका साथी