Coronavirus in MP: इंदौर में मिले 84 नए मरीज, उज्जैन और देवास में भी बढ़े मामले

Coronavirus in MP इंदौर में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। 24 घंटे में संक्रमण दर ब़़ढकर 6 फीसद के करीब पहुंच गई है।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 08:53 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 08:53 AM (IST)
Coronavirus in MP: इंदौर में मिले 84 नए मरीज, उज्जैन और देवास में भी बढ़े मामले
Coronavirus in MP: इंदौर में मिले 84 नए मरीज, उज्जैन और देवास में भी बढ़े मामले

इंदौर/उज्जैन, जेएनएन। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। राज्य के इंदौर जिले में कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। शनिवार को मिले 84 पॉजिटिव मरीजों की संख्या से शहर में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। 24 घंटे में संक्रमण दर ब़़ढकर 6 फीसद के करीब पहुंच गई है जबकि शुक्रवार को ही यह आंक़़डा 5 फीसद के आसपास था। शनिवार को जांचे गए 1463 सैंपल में से 84 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। 1 दिन पहले शुक्रवार को 89 मरीज पॉजिटिव आए थे। शनिवार को कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है, अप्रैल के 4 मौतों की पुष्टि जरूर हुई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 265 तक पहुंच गई है।

सीएमएचओ डॉ. प्रवीण ज़ि़डया ने बताया कि शनिवार को 25 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इन्हें मिलाकर 3981 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। पिछले दो दिनों में अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 800 के लगभग पहुंच चुकी थी, जो अब ब़़ढकर 1014 हो चुकी है।

उज्जैन और देवास में 7 पॉजिटिव मिले

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर ब़़ढ रहे हैं। शनिवार को सात नए केस सामने आए। इनमें चार उज्जैन, एक ब़़डनगर, एक महिदपुर और एक घट्टिया का मरीज मिला है। इस तरह कुल मरीजों का आंक़़डा 887 पर पहुंच गया है। 71 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है, वहीं 787 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 29 है। *देवास जिले में शनिवार को 1133 कोरोना सैंपल की रिपोर्ट मिली। इसमें सात पॉजिटिव मिले। अब तक मिले 257 पॉजिटिव में से 207 स्वस्थ हो चुके हैं। 10 की मौत हुई है तो 40 का इलाज चल रहा है।

रतलाम जिला अस्पताल से शनिवार को एक और रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। मरीज जावरा निवासी है। शासकीय मेडिकल कॉलेज से तीन और मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक 211 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 162 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। छह की मौत हो चुकी है। 43 सक्रिय मरीज हैं

chat bot
आपका साथी