Coronavirus in MP: इंदौर में 188 नए पॉजिटिव मामले आए, अब तक 9,257 संक्रमित

Coronavirus in MP मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में तीन मरीजों की मौत हो गई है। 340 हुई मृतकों की संख्या।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 09:55 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 09:55 AM (IST)
Coronavirus in MP: इंदौर में 188 नए पॉजिटिव मामले आए, अब तक 9,257 संक्रमित
Coronavirus in MP: इंदौर में 188 नए पॉजिटिव मामले आए, अब तक 9,257 संक्रमित

इंदौर, जेएनएन। देश भर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच, लगातार आठ दिन से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या डेढ़ सौ पार बनी हुई है। बुधवार को 2725 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें से 188 नए पॉजिटिव मरीज मिले। संक्रमण दर 6.8 फीसद रही। इन्हें मिलाकर अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9,257 हो चुकी है।

मेडिकल बुलेटिन में तीन मरीजों की मौत की पुष्टि होने के बाद कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 340 हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या 2,751 तक पहुंच चुकी है। सीएमएचओ डॉ. पूर्णिमा गडरिया के अनुसार अब तक 1 लाख 65 हजार 285 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। बुधवार को जांचे गए 2,725 सैंपल में से 2,497 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार को 90 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे। अब तक कुल 6,166 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। बुधवार को 3,359 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

जिम्बाब्वे से आज इंदौर आएगा विशेष विमान, सिर्फ पांच यात्री रहेंगे

जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे से विशेष चार्टर्ड विमान गुरवार को इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आएगा। उल्लेखनीय है कि इंदौर में अब तक वंदे भारत मिशन के तहत कई देशों से विमान आ रहे हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार जिम्बाब्वे से इंदौर आने वाला यह पहला विमान होगा। यह शाम सात बजे इंदौर आएगा। इसमें पांच यात्री होंगे। ये यात्री कौन हैं और किस कारण इंदौर आ रहे हैं, इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

खास बातें-

सीएमएचओ डॉ. पूर्णिमा गडरिया के अनुसार अब तक 1 लाख 65 हजार 285 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांचे जा चुके हैं।

बुधवार को जांचे गए 2,725 सैंपल में से 2,497 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार को 90 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे।

अब तक कुल 6,166 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। बुधवार को 3,359 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

chat bot
आपका साथी