Coronavirus in Mizoram: 22 नए मामलों की पुष्टि, NDRF के 10 और असम राइफल्स के 4 जवान संक्रमित

मिजोरम में कोरोना वायरस (COVID-19) के 22 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से असम राइफल्स के चार जवान और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के 10 कर्मचारी भी शामिल हैं।

By TaniskEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:56 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 12:56 PM (IST)
Coronavirus in Mizoram: 22 नए मामलों की पुष्टि, NDRF के 10 और असम राइफल्स के 4 जवान संक्रमित
Coronavirus in Mizoram: 22 नए मामलों की पुष्टि, NDRF के 10 और असम राइफल्स के 4 जवान संक्रमित

आइजोल, पीटीआइ। मिजोरम में कोरोना वायरस (COVID-19) के 22 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से असम राइफल्स के चार जवान और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल  (NDRF) के 10 कर्मचारी भी शामिल हैं। राज्य में अब तक 186 मामले सामने आ गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। आइजोल में 14 नए मामले सामने आए हैं और सियाहा और लॉन्गटलाई में चार-चार मामलों की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22 नए मामले सामने आए हैं। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। सभी कहीं न कहीं के यात्रा से लौटे हैं। राज्य में एक दिन सामने आया दूसरा सर्वाधिक मामला है। राज्य में पहला मामला 24 मार्च को सामने आया था। 10 जून को सबसे ज्यादा 51 मामले सामने आए थे। 

राज्य में अब 56 सक्रिय मामले

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार संक्रमित पाए गए एनडीआरएफ के 10 कर्मचारी यहां से लगभग 17 किलोमीटर दूर लुंगवेर में तैनात थे, जबकि असम राइफल्स के संक्रमित चार जवान आइजोल के जोकहांगसांग में तैनात थे। इन नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में अब 56 सक्रिय मामले हैं और 130 लोग बीमारी से उबर चुके हैं।

तीन मरीजों को छोड़कर किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं

18 से 56 वर्ष की आयु के नए मरीज असम, बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, केरल, मणिपुर और झारखंड से राज्य वापस आए हैं और वे क्वारंटाइन सेंटर में रहे हैं। ज़ोरम मेडिकल कॉलेज में इनका टेस्ट हुआ। तीन मरीजों को छोड़कर किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं हैं। 

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना 24,850 नए मामले 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 613 लोगों की मौत हुई है और 24,850 नए  मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में सामने आया सबसे ज्यादा मामले हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 6,73,165 है, जिसमें से 2,44,814 सक्रिय मामले हैं, 4,09,083 मरीज ठीक हो गए हैं और 19,268 लोगों मौत शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी