Coronavirus in Assam: कुल 552 नए मामलों की पुष्टि, गुवाहाटी में समाने आए 552 केस

असम में रविवार को कोरोना वायरस (COVID-19) के 735 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां 11736 मामले सामने आ गए हैं। कुल नए मामलों में से गुवाहाटी में 552 केस सामने आए हैं।

By TaniskEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 08:41 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 08:41 AM (IST)
Coronavirus in Assam: कुल 552 नए मामलों की पुष्टि, गुवाहाटी में समाने आए 552 केस
Coronavirus in Assam: कुल 552 नए मामलों की पुष्टि, गुवाहाटी में समाने आए 552 केस

गुवाहाटी, पीटीआइ। असम में रविवार को कोरोना वायरस (COVID-19) के 735 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां 11,736 मामले सामने आ गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी है। नए मामलों में से  552 केस केवल  गुवाहाटी में समाने आए हैं। यहां 28 जून से 14 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। शहर में अब तक कुल 3,293 मामले सामने आ गए हैं। 

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार बारपेटा में कोरोना के 19 लोग संक्रमित पाए गए और इनमें जिले के गणक्कुची क्षेत्र में स्थित '9 वीं जाट रेजिमेंट' के नौ जवान शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार पिछले 24 घंटे में 690 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। राज्य में 4,286 एक्टिव केस हैं और 14 लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग राज्य से बाहर चले गए।  राज्य में अब तक 4,59,143 टेस्ट हो गए हैं। 

मंत्री ने शाम को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गुवाहाटी शहर की स्थिति चिंताजनक है और अगर प्रतिबंधों का गंभीरता से पालन नहीं किया गया तो हालात और बिगड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि असम डिसपेंशन ने सोमवार से 'न्यूनतम छूट' की अनुमति दी है और उम्मीद है कि लोग सावधानी के साथ आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिए बाहर आएंगे, ताकि स्थिति और खराब न हो।

गौरतलब है कि शनिवार को प्रशासन ने आदेश में शहर में जारी लॉकडाउन में कुछ छूट दी। इसमें सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9.30 बजे से शाम 4 बजे तक स्टैंडअलोन ग्रोशरी शॉप खोलना शामिल था। पिछले आदेश में, ऐसी दुकानों को केवल सोमवार और बुधवार को खोलने की अनुमति दी गई थी। 

सरमा ने इस सप्ताह लॉकडाउन मे दी गई छूट के दौरान लोगों से बहुत सावधान रहने और जिम्मेदारी निभाने की अपील की। साथ ही कहा कि स्थिति का विश्लेषण करने और उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा कि क्या लॉकडाउन का विस्तार करना है या अर्थव्यवस्था और लोगों की स्वास्थ्य दोनों को बनाए रखने के लिए इसमें संतुलन बनाना है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जी पी सिंह के अनुसार असम पुलिस के 196 जवान कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 38 ठीक हो गए हैं, जबकि 932 क्वारंटाइन हैं।

chat bot
आपका साथी