छह महीने बाद सक्रिय मामलों की संख्या सबसे कम लेकिन केरल में संभल नहीं रहे हालात, टीकाकरण का आंकड़ा 81 करोड़ के पार

कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में हालात बेहतर होते नजर आ रहे हैं। 183 दिन बाद सक्रिय मामलों की संख्या सबसे कम 318181 पर आ गई है जो कुल मामलों का 0.95 फीसद है। पिछले साल मार्च के बाद पहली बार सक्रिय मामले एक फीसद से नीचे आए हैं।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:39 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 02:12 AM (IST)
छह महीने बाद सक्रिय मामलों की संख्या सबसे कम लेकिन केरल में संभल नहीं रहे हालात, टीकाकरण का आंकड़ा 81 करोड़ के पार
कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में हालात बेहतर होते नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में हालात बेहतर होते नजर आ रहे हैं। 183 दिन बाद सक्रिय मामलों की संख्या सबसे कम 3,18,181 पर आ गई है जो कुल मामलों का 0.95 फीसद है। पिछले साल मार्च के बाद पहली बार सक्रिय मामले एक फीसद से नीचे आए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामलों में 13,977 की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इन सबके बीच केरल में हालात नहीं संभल रहे हैं।

एक दिन में 30 हजार से मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते एक दिन में 30 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं, करीब 44 हजार मरीज ठीक हुए हैं और 295 और मरीजों की जान गई है। इनमें से अकेले केरल से ही साढ़े 15,692 नए मामले और 92 मौतें हैं। मरीजों के उबरने की दर में लगातार वृद्धि हो रही है और दैनिक संक्रमण दर 21 दिनों से साप्ताहिक संक्रमण दर 87 दिनों से तीन फीसद से नीचे बनी हुई है।

देश में कोरोना की स्थिति

24 घंटे में नए मामले 30,256

कुल सक्रिय मामले 3,18,181

24 घंटे में टीकाकरण 37.66 लाख

कुल टीकाकरण 81.49 करोड़

एक महीने बाद एक दिन में सबसे कम जांच

छह महीने में जहां सबसे कम सक्रिय मामले मिले हैं, वहीं एक महीने में सबसे कम नमूनों की जांच हुई है। रविवार को मात्र 11.80 लाख नमूनों की ही जांच हुई, जबकि प्रतिदिन 20 लाख से ज्यादा जांच करने की क्षमता है। इससे एक दिन पहले 15.60 लाख नमूनों की जांच हुई थी।

सोमवार सुबह 08:00 बजे तक कोरोना की स्थिति

नए मामले 30,256

कुल मामले 3,34,78,419

सक्रिय मामले 3,18,181

मौतें (24 घंटे में) 295

कुल मौतें 4,45,133

ठीक होने की दर 97.72 फीसद

मृत्यु दर 1.33 फीसद

पाजिटिविटी दर 2.57 फीसद

सा.पाजिटिविटी दर 2.07 फीसद

जांचें (रविवार) 11,77,607

कुल जांचें 55,36,21,766

सोमवार शाम 06:00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके

उत्तर प्रदेश 13.76 लाख

महाराष्ट्र 8.16 लाख

बिहार 6.48 लाख

मध्य प्रदेश 5.85 लाख

गुजरात 3.38 लाख

छत्तीसगढ़ 2.71 लाख

हरियाणा 2.27 लाख

दिल्ली 2.09 लाख

राजस्थान 1.43 लाख

झारखंड 1.26 लाख

पंजाब 1.07 लाख

हिमाचल 0.81 लाख

उत्तराखंड 0.70 लाख

जम्मू-कश्मीर 0.68 लाख

(आंकड़े कोविन पोर्टल के)

अब तक कोरोना वैक्सीन की 81.49 करोड़ डोज लगाई गईं

कोविन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की 81.49 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी थीं। इनमें 60.82 करोड़ पहली डोज और 20.67 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। सोमवार को शाम पौने छह बजे तक 86.74 लाख टीके लगाए गए थे। टीकाकरण की रफ्तार तेज बनी हुई है और करीब 72 हजार केंद्रों पर टीके लगाए जा रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी