केरल में थम नहीं रहे कोरोना के मामले, लगातार चौथे दिन देश के आधे से ज्यादा नए केस इसी राज्य में मिले

केरल में कोरोना संक्रमण के मामले नियंत्रण में नहीं आ रहे। राज्य में लगातार चौथे दिन 20 हजार से ज्यादा मामले पाए गए जो देश भर में सामने आए कुल नए मामलों के आधे हैं। प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या भी सौ से ऊपर बनी हुई है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 02:17 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 02:17 AM (IST)
केरल में थम नहीं रहे कोरोना के मामले, लगातार चौथे दिन देश के आधे से ज्यादा नए केस इसी राज्य में मिले
देश में 24 घंटे में करीब 42 हजार नए केस पाए गए, 20 हजार से ज्यादा केस केरल में मिले

जेएनएन, नई दिल्ली। केरल में कोरोना संक्रमण के मामले नियंत्रण में नहीं आ रहे। राज्य में लगातार चौथे दिन 20 हजार से ज्यादा मामले पाए गए जो देश भर में सामने आए कुल नए मामलों के आधे हैं। प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या भी सौ से ऊपर बनी हुई है। केरल से ज्यादा मौतें सिर्फ महाराष्ट्र में ही हो रही हैं, लेकिन अगर आबादी और क्षेत्रफल के हिसाब से देखें तो केरल की स्थिति गंभीर नजर आ रही है। कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने राज्य के लोगों से कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील की है।

देश में 24 घंटे में करीब 42 हजार नए केस पाए गए, 20 हजार से ज्यादा केस केरल में मिले

शुक्रवार रात 12 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में 41,495 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 20,772 हजार केस अकेले केरल से हैं। इस दौरान हुईं 598 मौतों में से भी केरल में 116 मौतंें हुई हैं। केरल के हालात के चलते सक्रिय मामले भी लगातार तीन दिनों से बढ़ रहे हैं। पहले सक्रिय मामले चार लाख से नीचे आ गए थे और अब एक बार फिर चार लाख को पार कर गए हैं।

महाराष्ट्र में बिस्तर पर पड़े लोगों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान

महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बिस्तर पर पड़े लोगों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले दिन शुक्रवार को मुंबई में ऐसे 37 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें से 14 लोगों को ओल्ड एज होम और बाकी के 23 लोगों को उनके घरों में वैक्सीन लगाई गई।

2.27 लाख गर्भवती महिलाओं को पहली डोज लगाई गई

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 2.27 लाख गर्भवती महिलाओं को कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है। इनमें सबसे ज्यादा तमिलनाडु से 78,838 और मध्य प्रदेश से 21,842 महिलाएं शामिल हैं।

देश में कोरोना की स्थिति

24 घंटे में नए मामले 41,772

कुल सक्रिय मामले 4,02,884

24 घंटे में टीकाकरण 51.83 लाख

कुल टीकाकरण 45.60 करोड़

शुक्रवार रात 12 बजे तक कोरोना की स्थिति

नए मामले 41,772

कुल मामले 3,16,12,794

सक्रिय मामले 4,02,884

मौतें (24 घंटे में) 598

कुल मौतें 4,23,842

सुबह 08 बजे के आंकड़े

ठीक होने की दर 97.38 फीसद

मृत्यु दर 1.34 फीसद

पाजिटिविटी दर 2.44 फीसद

सा. पाजिटिविटी दर 2.43 फीसद

जांचें ( गुरुवार ) 18,16,277

कुल जांचें (गुरुवार) 46,46,50,723

शुक्रवार रात 11 बजे तक किस राज्य में कितने टीके

उत्तर प्रदेश 7.43 लाख

महाराष्ट्र 6.65 लाख

केरल 4.96 लाख

गुजरात 3.36 लाख

राजस्थान 2.61 लाख

बिहार 2.41 लाख

हरियाणा 1.36 लाख

पंजाब 1.29 लाख

छत्तीसगढ़ 0.88 लाख

उत्तराखंड 0.84 लाख

झारखंड 0.82 लाख

हिमाचल 0.52 लाख

जम्मू-कश्मीर 0.46 लाख

मध्य प्रदेश 0.37 लाख

( कोविन प्लेटफार्म के आंकड़े )

chat bot
आपका साथी