देश में कोरोना के सक्रिय मामले 552 दिनों में सबसे कम, 24 घंटों के दौरान 211 और लोगों की गई जान

एक दिन में 8306 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि के साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 34641561 हो गई। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 98416 रह गई जो 552 दिनों में सबसे कम है।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 06:59 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:03 PM (IST)
देश में कोरोना के सक्रिय मामले 552 दिनों में सबसे कम, 24 घंटों के दौरान 211 और लोगों की गई जान
देश में कोरोना के सक्रिय मामले 552 दिनों में सबसे कम।

नई दिल्ली, जेएनएन। एक दिन में 8,306 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि के साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,46,41,561 हो गई। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 98,416 रह गई, जो 552 दिनों में सबसे कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, 211 ताजा मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,73,537 हो गई।

43 मेडिकल छात्र संक्रमित

तेलंगाना के करीमनगर जिले के बोम्माकल गांव में स्थित सी. आनंद राव इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के 43 मेडिकल छात्र कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह कर्नाटक के चिकमंगलुरु के सीगोडु गांव में एक आवासीय विद्यालय में कोरोना से संक्रमित छात्रों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। राज्यों को उपलब्ध कराई गई है।

139 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्र द्वारा अब तक 139 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। राज्यों के पास अभी 21 करोड़ से अधिक डोज अप्रयुक्त बची हुई हैं।

क्या कहा स्वास्थ्य मंत्रालय ने

सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि केंद्र सरकार (मुफ्त चैनल) के माध्यम से और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 1,39,02,60,790 वैक्सीन खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अभी भी 21 करोड़ से अधिक (21,06,50,896) शेष खुराक उपलब्ध हैं, जिन्हें अभी इस्तेमाल किया जाना है।

सरकार ने पूरे देश में COVID-19 टीकाकरण की गति तेज किया

भारत में जोरों-शोरों से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। नए ओमिक्रोन वैरिएंट की खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे देश में COVID-19 टीकाकरण की गति को और तेज कर दिया है, साथ ही सरकार टीकाकरण के दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे पूरी आबादी को जल्द से जल्द कोविड-19 टिके की दोनों खुराक दी जा सके और वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित किया जा सके। आपको बता दें कि राष्ट्रव्यापी COVID-19 टीकाकरण 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ था।

देश में कोरोना की स्थिति

24 घंटे में नए मामले : 8,306

कुल सक्रिय मामले : 98,416

24 घंटे में टीकाकरण : 74.26 लाख

कुल टीकाकरण : 128.70 करोड़

कोरोना की स्थिति

नए मामले : 8,306

कुल मामले : 3,46,41,561

सक्रिय मामले : 98,416

मौतें (24 घंटे में) : 2,11

कुल मौतें : 4,73,537

ठीक होने की दर : 98.35 प्रतिशत

मृत्यु दर : 1.37 प्रतिशत

पाजिटिविटी दर : 0.94 प्रतिशत

पाजिटिविटी दर : 0.78 प्रतिशत

chat bot
आपका साथी