कांग्रेस कार्यसमिति ने दो वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और तरुण गोगोई के निधन पर जताया शोक

सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पार्टी के शीर्षस्थ नीति निर्धारक निकाय की वर्चुअल बैठक में प्रस्ताव पारित कर संगठन में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई। असम के पूर्व मुख्यमंत्री गोगोई और अहमद पटेल कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य थे।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 07:25 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 07:25 PM (IST)
कांग्रेस कार्यसमिति ने दो वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और तरुण गोगोई के निधन पर जताया शोक
अहमद पटेल और तरुण गोगोई के उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई।

नई दिल्ली, प्रेट्र। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और तरुण गोगोई के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया।

सीडब्ल्यूसी ने की गोगोई और अहमद पटेल के उल्लेखनीय योगदान की सराहना 

सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पार्टी के शीर्षस्थ नीति निर्धारक निकाय की वर्चुअल बैठक में प्रस्ताव पारित कर संगठन में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई। असम के पूर्व मुख्यमंत्री गोगोई और अहमद पटेल कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य थे। बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे।

दोनों ही नेता कोरोना पाजिटिव पाए गए थे

तरुण गोगोई पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा अहमद पटेल पर मुकुल वासनिक ने शोक प्रस्ताव रखा। गोगोई का 23 नवंबर को गुवाहाटी में तथा पटेल का 25 नवंबर को गुरुग्राम के अस्पताल में निधन हो गया था। दोनों ही नेता कुछ समय पहले कोरोना पाजिटिव पाए गए थे।

chat bot
आपका साथी