कांग्रेस को झटका: राहुल गांधी के रहते कांग्रेस का उद्धार नहीं, चार बार के विधायक ने छोड़ी पार्टी

कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा। पार्टी के चार बार विधायक रूप ज्योति कुर्मी ने कांग्रेस से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व संभालने के योग्य नहीं हैं। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी के रहते कांग्रेस का उद्धार नहीं।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:19 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:19 PM (IST)
कांग्रेस को झटका: राहुल गांधी के रहते कांग्रेस का उद्धार नहीं, चार बार के विधायक ने छोड़ी पार्टी
राहुल गांधी के रहते कांग्रेस का उद्धार नहीं, चार बार के विधायक ने छोड़ी पार्टी। फाइल फोटो।

गुवाहाटी, एजेंसियां। कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा। पार्टी के चार बार विधायक रूप ज्योति कुर्मी ने शुक्रवार को कांग्रेस से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व संभालने के योग्य नहीं हैं। मरियानी विधानसभा सीट से विधायक कुर्मी ने विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी को यहां उनके कार्यालय में इस्तीफा सौंपा। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी अपना इस्तीफा दे चुके हैं। कुर्मी ने कहा कि वह 21 जून को भाजपा में शामिल होंगे।

पार्टी नेतृत्व का भार उठाने में सक्षम नहीं राहुल गांधी

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए रूपज्योति ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व का भार उठाने में सक्षम नहीं हैं। उनके शीर्ष पर रहते पार्टी कभी आगे नहीं बढ़ेगी। दिल्ली में आलाकमान और गुवाहाटी के नेता पार्टी में बुजुर्ग नेताओं को ही प्राथमिकता देते हैं, इसलिए मैंने पार्टी छोड़ दी। चाय बागान श्रमिक समुदाय से आनेवाले कुर्मी ने कहा कि हमने उनसे कहा था कि कांग्रेस के पास इस बार सत्ता में आने का अच्छा मौका है। ऐसे में हमें एआइयूडीएफ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहिए था, क्योंकि यह एक गलती होगी।

मरियानी क्षेत्र से 2006 से चुनाव जीतते रहे रूप ज्योति कुर्मी

वास्तव में यह बात सही साबित हुई। वह कांग्रेस के मंत्री रह चुके रूपम कुर्मी के पुत्र हैं तथा मरियानी क्षेत्र से 2006 से चुनाव जीतते रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस ने कुर्मी को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया। असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने एक बयान में कहा कि इस फैसले को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने मंजूरी दी है। बोरा ने पूर्व विधायक राणा गोस्वामी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बनाई है जो मरियानी जाकर वहां के राजनीतिक हालात का जायजा लेगी।

chat bot
आपका साथी