VIDEO: सोशल मीडिया पर फेमस हुए छत्तीसगढ़ के नन्हे रैपर सहदेव का सीएम बघेल ने किया स्वागत, फरमाइश पर सुनाया 'बचपन का प्यार' गाना

इंटरनेट पर छा जाने वाले नन्हे सहदेव का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने बुधवार को स्वागत किया। बता दें कि यह नन्हे रैपर आज ही बॉलीवुड के रैपर बादशाह से मिलकर चंडीगढ़ से रायपुर लौटे थे। मुख्यमंत्री बघेल की फरमाइश पर सहदेव ने बचपन का प्यार गाना भी सुनाया।

By Ashisha SinghEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 01:26 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 02:10 PM (IST)
VIDEO: सोशल मीडिया पर फेमस हुए छत्तीसगढ़ के नन्हे रैपर सहदेव का सीएम बघेल ने किया स्वागत, फरमाइश पर सुनाया 'बचपन का प्यार' गाना
फरमाइश पर नन्हे रैपर सहदेव ने सुनाया 'बचपन का प्यार' गाना

रायपुर, एजेंसी। सोशल मीडिया पर रातो रात छा जाने वाले नन्हे सहदेव का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने बुधवार को स्वागत किया। बता दें कि यह नन्हे रैपर आज ही बॉलीवुड के रैपर बादशाह से मिलकर चंडीगढ़ से रायपुर लौटे थे। मुख्यमंत्री बघेल की फरमाइश पर सहदेव ने बचपन का प्यार गाना भी सुनाया।

मुख्यमंत्री बघेल ने सहदेव से सुना 'बचपन का प्यार' गाना

इंटरनेट की दुनिया में आज लगभग हर किसी ने 'बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' गाना सुना होगा। यह गाना किसी बड़े सिंगर ने नहीं बल्कि एक छोटे से बच्चे सहदेव ने गाया है। इस गाने के वायरल होने के साथ-साथ सहदेव भी रातों-रात बहुचर्चित हो गए। छत्तीसगढ़ के सुकमा के घोर नक्सलप्रभावित इलाके में रहने वाले नन्हे सहदेव का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने बुधवार को स्वागत किया।‌ इस दौरान सहदेव ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की और उनकी फरमाइश पर नन्हे सहदेव ने अपने वायरल हुए गाने 'बचपन का प्यार,मेरा भूल नहीं जाना रे' को भी सुनाया। सहदेव द्वारा सुनाए गए गाने को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर हैंडल पर वाह! लिखकर शेयर किया। जो एक बार फिर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

बचपन का प्यार....वाह! pic.twitter.com/tWUuWFP71f

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 27, 2021

बादशाह के साथ आने वाला है, सहदेव का नया रैप सांग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम के शॉर्ट वीडियो 'रील्स'‌ पर आज हर कोई 'जाना मेरी जानेमन बचपन का प्यार मेरा, भूल नहीं जाना रे' गाने के बोल पर वीडियो बना रहा है। यह वायरल वीडियो एक नन्हे बच्चे सहदेव का है। जिसके द्वारा गाए गए इस गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। और यह धूम जब बॉलीवुड के रैपर बादशाह के कानों तक पहुंची ,तो रैपर बादशाह ने सहदेव से वीडियो कॉल पर बात करते हुए उन्हें चड़ीगढ़ मिलने बुलाया। जिसके बाद बादशाह ने सहदेव को अपने साथ एक युगल गीत (डुएट सोंग) का अवसर भी दिया। 

chat bot
आपका साथी