छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मार गिराए दो नक्सली

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में डीआरजी (डिस्टि्रक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने शनिवार सुबह दो अलग-अलग मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। घटनास्थल से दोनों के शव हथियार व बड़ी मात्रा में नक्सली सामान बरामद किया गया है। नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:16 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:16 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मार गिराए दो नक्सली
पुलिस लाइन में मीडिया के सामने नक्सलियों से बरामद सामान का प्रदर्शन किया।

नारायणपुर, राज्य ब्यूरो। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में डीआरजी (डिस्टि्रक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने शनिवार सुबह दो अलग-अलग मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। घटनास्थल से दोनों के शव, हथियार व बड़ी मात्रा में नक्सली सामान बरामद किया गया है। नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एसपी मोहित गर्ग ने रविवार को पुलिस लाइन में मीडिया के सामने नक्सलियों से बरामद सामान का प्रदर्शन किया।

मौके से असलहा और बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद

बस्तर आइजी सुंदरराज पी ने बताया कि ओरछा थाना क्षेत्र के अबूझमाड़ के जंगल में माड़ डिवीजन के सशस्त्र नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर शुक्रवार की मध्यरात्रि को नारायणपुर से डीआरजी की टुकड़ी ग्राम इतुल, कोरोवाया, भाटबेड़ा, बड़े टोंडाबेड़ा व आदेर इलाके की ओर सर्चिग पर रवाना की गई थी। शनिवार सुबह करीब नौ बजे इतुल के नजदीक जंगल में नक्सलियों का कैंप दिखा। इस बीच नक्सली फायरिंग करने लगे। फोर्स ने भी जवाबी फायरिंग की। करीब आधे घंटे की फायरिंग के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। मौके की सर्चिग करने पर एक नक्सली का शव, 303 बोर की रायफल व अन्य सामग्री बरामद हुई।

नक्सली का शव और सामान लेकर जवान लौट रहे थे कि कोरोवाया के जंगल में नक्सलियों ने फोर्स को एंबुश में फंसाने की कोशिश की। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने इस बार भी मुंहतोड़ जवाब दिया। कुछ देर बाद नक्सली जंगल की ओर भाग गए। यहां भी एक नक्सली का शव, 315 बोर की रायफल, तीर-धनुष, डेटोनेटर व अन्य सामान बरामद किया। इस मुठभेड़ में कुछ जवानों को साधारण चोटें लगी हैं, जिनका उपचार नारायणपुर जिला अस्पताल में किया जा रहा है। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

chat bot
आपका साथी