गुवाहाटी ग्रेनेड हमले में उल्फा (आइ) के आठ सदस्यों पर चार्जशीट

जांच से यह भी पता चला कि मामले के आरोपित कुछ और आतंकी घटनाओं की साजिश रच रहे थे।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 08:29 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 08:29 AM (IST)
गुवाहाटी ग्रेनेड हमले में उल्फा (आइ) के आठ सदस्यों पर चार्जशीट
गुवाहाटी ग्रेनेड हमले में उल्फा (आइ) के आठ सदस्यों पर चार्जशीट

नई दिल्ली, प्रेट्र। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने गुवाहाटी ग्रेनेड हमला मामले में उल्फा (इंडिपेंडेंट) के आठ सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है। इसी साल मई में गुवाहाटी के सेंट्रल शॉपिंग मॉल के बाहर हुए ग्रेनेड हमले में 12 लोग घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि एनआइए ने पांच महीने तक मामले की जांच की। इस दौरान पता चला कि मामले का मुख्य अभियुक्त पप्पू कोच बोकोलियल उल्फा (इंडिपेंडेंट) का उग्रवादी है और शॉपिंग मॉल के बाहर ग्रेनेड उसी ने फेंका था। जांच से यह भी पता चला कि मामले के आरोपित कुछ और आतंकी घटनाओं की साजिश रच रहे थे।

एनआइए ने अभियुक्तों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, आतंकी घटनाओं और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने, देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने, उल्फा (इंडिपेंडेंट) के उग्रवादियों को पनाह और समर्थन देने का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी