जल संरक्षण जागरूकता के लिए आम लोगों से संपर्क कर रही केंद्र सरकार, कहा- पानी का हो न्यायसंगत इस्तेमाल

जल शक्ति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा आयोजित 27वीं जल वार्ता को संबोधित करते हुए कटारिया ने कहा कि लोगों को पानी का न्यायसंगत इस्तेमाल और इसका संरक्षण करने के बारे में संवेदनशील बनाने के लिए मंत्रालय ने व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 12:07 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 12:07 AM (IST)
जल संरक्षण जागरूकता के लिए आम लोगों से संपर्क कर रही केंद्र सरकार, कहा- पानी का हो न्यायसंगत इस्तेमाल
जल संरक्षण जागरूकता के लिए आम लोगों से संपर्क कर रही केंद्र सरकार, कहा- पानी का हो न्यायसंगत इस्तेमाल

नई दिल्ली, प्रेट्र। आम लोगों के साथ जुड़ने और जल संरक्षण के बारे में उन्हें जागरूक बनाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

जल शक्ति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा आयोजित 27वीं जल वार्ता को संबोधित करते हुए कटारिया ने कहा कि लोगों को पानी का न्यायसंगत इस्तेमाल और इसका संरक्षण करने के बारे में संवेदनशील बनाने के लिए मंत्रालय ने व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया है। जन समूह को जोड़ने के लिए मंत्रालय कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। मंत्रालय प्रधानमंत्री के विचारों को साकार करने में जुटा है।

असम के 7.99 लाख घरों में नल जल कनेक्शन

असम के करीब 7.99 लाख घरों में नल जल कनेक्शन हो गए हैं। जल शक्ति मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि 2019 से इसमें 10 फीसद की वृद्धि हुई है। राज्य को जल जीवन मिशन लागू करने में तेजी लाने के लिए 5,601.16 करोड़ रुपये का कोष आवंटित किया गया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आवंटन में चार गुना वृद्धि की मंजूरी देते हुए राज्य को पूरी सहायता का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी