Photos and Videos: 100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार होने पर देशभर में जश्‍न, रोशनी में डूबी एतिहासिक धरोहरें

भारत ने बृहस्पतिवार को कोविड रोधी टीकाकरण अभियान में 100 करोड़ डोज लगाने का आंकड़ा पार कर लिया। इस महत्‍वपूर्ण उपलब्धि पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने देश की 100 स्मारकों को तिरंगे की रोशनी से जगमग किया। देखें तस्‍वीरें...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:00 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:26 PM (IST)
Photos and Videos: 100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार होने पर देशभर में जश्‍न, रोशनी में डूबी एतिहासिक धरोहरें
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने गुरुवार को देश की 100 स्मारकों को तिरंगे की रोशनी से जगमग किया।

नई दिल्‍ली, एजेंसियां। भारत ने बृहस्पतिवार को कोविड रोधी टीकाकरण अभियान में 100 करोड़ डोज लगाने का आंकड़ा पार कर लिया। इस महत्‍वपूर्ण उपलब्धि पर पुरातत्व सर्वेक्षण ने देश की 100 स्मारकों को तिरंगे की रोशनी से जगमग किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्यकर्मियों से उनके अनुभव जाना और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। यही नहीं इस मौके केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक गीत और एक फिल्म जारी की। इसमें टीकाकरण की शुरुआत के प्रयासों को दिखाया गया है...  

#WATCH | Hyderabad: Char Minar illuminated in Tricolour as part of Archaeological Survey of India's initiative to illuminate 100 monuments in the colours of National flag across the country as India achieves landmark milestone of administering 100 crore COVID vaccination pic.twitter.com/RZ3FDTrdZ9— ANI (@ANI) October 21, 2021

31 फीसद से अधिक को दोनों डोज

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से हैदराबाद में चारमीनार को तिरंगे की रोशनी से जगमग किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक देश की वयस्क जनसंख्या में 31 फीसद से अधिक लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

#WATCH भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने देश भर में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पूरा होने पर देश की 100 स्मारकों को तिरंगे की रोशनी से जगमग किया है। वीडियो टीपू सुल्तान समर पैलेस, बैंगलोर का है। pic.twitter.com/MtlUYX9eEy— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2021

नौ राज्यों सभी वयस्कों को लगी पहली डोज

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक देश के नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18 साल से अधिक की शतप्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन की एक खुराक दी जा चुकी है।

#WATCH भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने देश भर में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पूरा होने पर देश की 100 स्मारकों को तिरंगे की रोशनी से जगमग किया है। वीडियो शंकराचार्य मंदिर, श्रीनगर का है। pic.twitter.com/5RE9utPGLJ— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2021

75 फीसद से ज्यादा को एक डोज

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश की 75 फीसद से ज्यादा वयस्क आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है।

#WATCH देशभर में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पूरा होने पर देश के 100 स्मारकों को तिरंगे की रोशनी में जगमग किया गया है। वीडियो हुमायूँ का मकबरा, दिल्ली का है। pic.twitter.com/2J16PIwYSb— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2021

इन राज्‍यों में सभी को दी जा चुकी एक खुराक

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक गोवा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, सिक्किम, उत्तराखंड और दादरा एवं नगर हवेली में अब तक सभी वयस्क लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है।

#WATCH भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने देश भर में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पूरा होने पर देश की 100 स्मारकों को तिरंगे की रोशनी से जगमग किया है। वीडियो कुतुब मीनार, दिल्ली का है। pic.twitter.com/fpJeDwgrPi— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2021

टीकाकरण में टॉप पर यूपी

उत्‍तर प्रदेश कोविड रोधी वैक्‍सीन की सबसे ज्यादा खुराक देने वाले शीर्ष पांच प्रदेशों में सबसे ऊपर है। इसके बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा डोज लगाई गई हैं।

#WATCH | Delhi: Red Fort illuminated as part of Archaeological Survey of India's initiative to illuminate 100 monuments in Tricolour across the country as India achieves landmark milestone of administrating 100 crore COVID vaccination pic.twitter.com/KCJD0Y5tSR— ANI (@ANI) October 21, 2021

अब सभी को दूसरी खुराक देने पर होगा जोर 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का कहना है कि कोविड रोधी वैक्‍सीन की सौ करोड़ खुराक दिए जाने के बाद अब हम दूसरी खुराक देने के लिए मिशन मोड में काम करेंगे ताकि लोग कोरोना वायरस से सुरक्षित रहें।

chat bot
आपका साथी