कैंसर के लिए जिम्मेदार ईबीवी वायरस तंत्रिका तंत्र को कर सकता है प्रभावित : अध्ययन

कैंसर (Cancer) के लिए जिम्मेदार एप्सटीन-बार (ईबीवी) वायरस केंद्रीय तंत्रिका तंत्र में न्यूरान को सुरक्षा देने वाली ग्लियाल कोशिकाओं (Glial Cell) को प्रभावित करता है और दिमाग की कोशिकाओं के कुछ विशेष अणुओं को भी अपना निशाना बनाता है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:22 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:22 AM (IST)
कैंसर के लिए जिम्मेदार ईबीवी वायरस तंत्रिका तंत्र को कर सकता है प्रभावित : अध्ययन
ईबीवी से सिर और गले का एक विशेष प्रकार का कैंसर हो सकता है।

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारतीय वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि कैंसर के लिए जिम्मेदार एप्सटीन-बार (ईबीवी) वायरस केंद्रीय तंत्रिका तंत्र में न्यूरान को सुरक्षा देने वाली 'ग्लियाल' कोशिकाओं को प्रभावित करता है और दिमाग की कोशिकाओं के कुछ विशेष अणुओं को भी अपना निशाना बनाता है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, इस खोज से तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों में वायरस की संभावित भूमिका की समझ को बढ़ाने में सहायता मिल सकती है। अल्जाइमर, पाìकसन और मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के मस्तिष्क की कोशिकाओं में यह वायरस पाया गया है।                                                                            

बयान के अनुसार, ईबीवी से सिर और गले का एक विशेष प्रकार का कैंसर हो सकता है। इसके अलावा श्वेत रक्त कोशिकाओं, पेट और अन्य अंगों के कैंसर हो सकते हैं। लगभग 95 वयस्क ईबीवी वायरस से संक्रमित होते हैं हालांकि इसका कोई लक्षण दिखाई नहीं देता और उन कारणों के बारे में बेहद कम जानकारी उपलब्ध है जिनसे इस प्रकार की बीमारी हो सकती है।

रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी की सहायता से यह अध्ययन आइआइटी इंदौर के बायोसाइंस एंड बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग के डा. हेमचंद्र झा, भौतिकी विभाग के डा. राजेश कुमार और भारतीय आयुíवज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के राष्ट्रीय पैथोलाजी संस्थान, नई दिल्ली की डा. फौजिया सिराज ने किया है।

--------------------------

chat bot
आपका साथी