आज से भारत दौरे पर होंगी ब्रिटिश विदेश मंत्री ट्रस

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि अमेरिकी विदेश् मंत्री शुक्रवार को भारत आ रहीं हैंयशंकर के साथ द्विपक्षीय क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी वार्ता करेंगी। वह 23 अक्टूबर को मुंबई की यात्रा भी करेंगी। विदेश मंत्रालय ने कहा यह अवसर भारत-ब्रिटेन रोडमैप 2030 की समीक्षा करने का होगा।

By Monika MinalEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 04:08 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 04:14 AM (IST)
आज से भारत दौरे पर होंगी ब्रिटिश विदेश मंत्री ट्रस
आज से भारत दौरे पर होंगी ब्रिटिश विदेश मंत्री ट्रस

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारत और ब्रिटेन के बीच रणनीतिक संबंधों को प्रगाढ़ करने के मकसद से  तीन दिवसीय दौरे पर  ब्रिटेन की विदेश मंत्री एलिजाबेथ ट्रस (Elizabeth Truss) शुक्रवार को भारत आ रहीं हैं। इस दौरान वह अपने भारतीय समकक्ष के साथ मुलाकात करेंगी। विदेश  मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर ब्रिटिश विदेश मंत्री  व्यापार और स्वास्थ्य के मुद्दों पर चर्चा करेंगी। यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करना है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा, यह अवसर भारत-ब्रिटेन रोडमैप 2030 की समीक्षा करने का होगा।

इसके पहले ट्रस ने कतर में अपने समकक्ष से मुलाकात की और सिलसिलेवार ट्वीट कर इस फलदायी बताया। उन्होंने अफगानिस्तान से लोगों की निकासी में कतर की पहल की सराहना की और वहां मौजूद अफगानी नागरिकों से बात भी की। 

मई में ब्रिटिश पीएम बोरिस जानसन व प्रधानमंत्री मोदी की हुई थी वर्चुअल बौठक 

इस साल मई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जानसन के बीच वर्चुअल बैठक में इस पर सहमति बनी थी, जिसमें संपर्क, वाणिज्य, सुरक्षा, जलवायु और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल थे। विदेश मंत्रालय ने बताया, ट्रस शुक्रवार को जयशंकर के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी वार्ता करेंगी। वह 23 अक्टूबर को मुंबई की यात्रा भी करेंगी।

अंतरिम व्यापार समझौता करने पर हो रहा विचार  

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने भी कहा कि भारत और ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौता करने पर विचार कर रहे हैं। लंदन में इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ) को नई दिल्ली से डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए, श्रृंगला ने कहा कि ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस की शुक्रवार से शुरू होने वाले दो दिनों की संभावित भारत यात्रा साझेदारी को नई गति देगी। श्रृंगला ने कहा, 'हम एक मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं क्योंकि चीजें जारी हैं। हम इस बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते पर भी विचार कर रहे हैं।'

chat bot
आपका साथी