Blue Moon 2020: आसमान में 'ब्लू मून' का करना हो दीदार, जानिए क्या है तारीख और समय

कई ग्रह पृथ्वी के करीब से गुजर रहे हैं। जवाहर तारा मंडल के निदेशक डॉ. वाई रवि किरन ने बताया कि चंद्रमा भी बारी बारी से उन ग्रहों के पास से गुजर रहा है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में चंद्रमा मंगल के निकट था।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 03:47 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 04:48 PM (IST)
Blue Moon 2020: आसमान में 'ब्लू मून' का करना हो दीदार, जानिए क्या है तारीख और समय
शनिवार को आसमान में ब्लू मून (Blue Moon) दिखाई देगा।

नई दिल्ली, एजेंसियां। इस शनिवार एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। शनिवार का चांद खास होगा। पूर्णिमा का यह चांद Blue Moon कहलाएगा। सबसे पहले तो इस दिन पूर्णिमा (Full Moon) है। इसी दिन शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) भी मनायी जाएगी। दूसरी बात यह है कि 31 को हैलोवीन (Halloween) भी है। और तीसरी बात यह कि लंबे समय बाद यह संयोग बन रहा है कि एक ही महीने में दो पूर्णिमा है, ऐसे में 31 अक्टूबर यानी शनिवार को आसमान में ब्लू मून (Blue Moon) दिखाई देगा।

ब्लू मून 31 अक्टूबर को रात के लगभग 8.19 बजे से दिखाई देगा। इसके अलावा, इस साल अक्टूबर में दो Full Moon हैं, जिनमें से दूसरे चंद्रमा को आमतौर पर Blue Moon  के रूप में जाना जाएगा। पहली पूर्णिमा की घटना 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर के आसपास हुई थी, जबकि दूसरी पूर्णिमा अब होने होने वाली है।

हैलोवीन पर ब्लू मून डरावना सा लगता है। 31 अक्टूबर को हैलोवीन रात के समय आसमान में एक ब्लू मून दिखाई देगा। पिछली बार हैलोवीन पर ऐसी घटना 1944 में देखी गई थी और नासा के अनुसार अगला हैलोवीन ब्लू मून 2039 में दिखाई देगा। हैलोवीन हर साल आता है, लेकिन इस साल यह निश्चित रूप से एक ब्लू मून के रूप में दिखाई देगा।

इस साल खास होने वाला है ब्लू मून

वैज्ञानिकों के मुताबिक Blue Moon एक आकाशीय खगोलीय घटना है। जो हर बार दो या फिर तीन साल के अंतराल पर एक बार नजर आती है। लेकिन इस बार माना जा रहा है कि ब्‍लू मून की घटना अब 2039 में ही दिखाई देगी। इस वजह से माना जा रहा है कि इस साल का ब्‍लू मून और भी ज्यादा खास होने वाला है।

कई ग्रहों के करीब पहुंचा चंद्रमा

कई ग्रह पृथ्वी के करीब से गुजर रहे हैं। जवाहर तारा मंडल के निदेशक डॉ. वाई रवि किरन ने बताया कि चंद्रमा भी बारी बारी से उन ग्रहों के पास से गुजर रहा है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में चंद्रमा मंगल के निकट था। 14 अक्टूबर को शुक्र के निकट पहुंच गया। 

chat bot
आपका साथी