PM Modi 71st Birthday: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की पूर्वसंध्या पर कटा वैक्सीन शेप का 71 फीट लंबा केक

Prime Minister Narendra Modi Birthday 17 सितंबर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिन है। इस मौके की पूर्वसंध्या पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताइों ने ने वैक्सीन के आकार का 71 फीट लंबाई वाला आकर्षक केक काटकर

By Monika MinalEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 12:28 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 12:28 AM (IST)
PM Modi 71st Birthday: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की पूर्वसंध्या पर कटा वैक्सीन शेप का 71 फीट लंबा केक
: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की पूर्वसंध्या पर कटा वैक्सीन शेप का 71 फीट लंबा केक

भोपाल, एएनआइ। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं (BJP workers)  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर गुरुवार को राजधानी भोपाल के लालघाटी चौराहा पर 71 फीट लंबा केक काटा। वैक्सीन के शेप में बना यह  केक काफी आकर्षक था।  वहीं उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताऔं और समर्थकों ने गुरुवार को दिए जलाए और 71 किलो का लड्डू का भी भोग लगाया। इसके अलावा बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के पूर्व वीस जीसी त्रिपाठी व भाजपा सांसद रूपा गांगुली की मौजूदगी में काशी संकल्प नामक एक पुस्तक का विमोचन किया गया। बता दें कि वाराणसी प्रधानमंत्री मोदी का निर्वाचन क्षेत्र है।

BJP workers & supporters on Thursday lit earthen lamps & cut a 71-kg laddu in PM Narendra Modi's parliamentary constituency Varanasi, on the eve of his 71st birthday

A book titled 'Kashi Sankalp' was also launched in presence of BJP MP Roopa Ganguly & former BHU VC GC Tripathi pic.twitter.com/Z28eTb2vmJ

— ANI UP (@ANINewsUP) September 16, 2021

इस मौके पर भाजपा शुक्रवार से 20 दिवसीय जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान सात अक्टूबर तक जारी रहेगा। पार्टी ने अपने सेवा और समर्पण अभियान के तहत देशभर में अपने कार्यकर्ताओं से मोदी की जन्म तिथि पर कोरोना टीकाकरण का प्रचार करने के लिए कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं से शुक्रवार को टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने का अनुरोध किया। उन्होंने ट्वीट किया, कल हमारे प्रिय प्रधानमंत्री की जन्म तिथि है। इस दिन हम जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, उन्हें उनके प्रिय जनों और परिवार के सदस्यों समेत समाज के सभी वर्गो का टीकाकरण कराएं। प्रधानमंत्री के लिए यह जन्म तिथि का उपहार होगा। 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भाजपा उनकी जन्म तिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाती आ रही है।

#WATCH | BJP workers cut a 71-feet-long vaccine-shaped cake on the eve of the 71st birthday of PM Narendra Modi, at Lalghati Chauraha in Bhopal, Madhya Pradesh pic.twitter.com/ac3wl6PANn

— ANI (@ANI) September 16, 2021
chat bot
आपका साथी