कोविड-19 संक्रमित सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

BJP MP from Khandwa Nand Kumar Singh Chauhan passed away मध्य प्रदेश के खंडवा से भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह का सोमवार रात निधन हो गया। उनका इलाज दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा था। वे कोविड-19 संक्रमित थे।

By Monika MinalEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 09:49 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 09:49 AM (IST)
कोविड-19 संक्रमित सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन

 खंडवा, एएनआइ। मध्य प्रदेश के खंडवा से भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह का सोमवार रात निधन हो गया। उनका इलाज दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा था। वे कोविड-19 संक्रमित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , राज्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी लोकसभा सांसद के निधन पर दुख व्यक्त किया।

खंडवा के सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान पिछले करीब एक माह से दिल्ली में भर्ती थे। 11 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से भोपाल के अस्पताल में इलाज करवा रहे थे लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

प्रधानमंत्री ने  ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने लिखा, 'खंडवा से लोकसभा सांसद के निधन से दुखी हूं संसद की कार्यवाही व  राज्य में पार्टी के सशक्तिकरण को लेकर किए गए प्रयासों  में उनके योगदान को याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना। ओम शांति।' 

Saddened by the demise of Lok Sabha MP from Khandwa Shri Nandkumar Singh Chauhan Ji. He will be remembered for his contributions to Parliamentary proceedings, organisational skills and efforts to strengthen the BJP across Madhya Pradesh. Condolences to his family. Om Shanti.

— Narendra Modi (@narendramodi) March 2, 2021

राज्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा, 'नंदू भैैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नंदू भैया ने अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान दिया। नंदू भैया की पार्थिव देह आज उनके गृह ग्राम पहुंचेगी। कल हम सब उन्हें विदाई देंगे। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।' 

लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये। हमारे सब प्रयास विफल हुए।

नंदू भैया के रूप में @BJP4India ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। मैं व्यथित हूं।

नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। pic.twitter.com/ZldBui0I71

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 2, 2021
chat bot
आपका साथी