जब मजदूरों के मना करने पर भी सीवर में सफाई के लिए उतरे भाजपा नेता, तो लोगों को बताई अब ये वजह

भाजपा नेता मनोहर शेट्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गईं। हर कोई उनकी दिल से तारीफ कर रहा है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 06:21 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 06:58 PM (IST)
जब मजदूरों के मना करने पर भी सीवर में सफाई के लिए उतरे भाजपा नेता, तो लोगों को बताई अब ये वजह
जब मजदूरों के मना करने पर भी सीवर में सफाई के लिए उतरे भाजपा नेता, तो लोगों को बताई अब ये वजह

मंगलुरू , एएनआइ। पिछले दिनों कर्नाटक के मंगलुरु से भाजपा पार्षद मनोहर शेट्टी ने सीवर लाइन में घुसकर सफाई की। भाजपा पार्षद का यह सेवाभाव लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, अब भाजपा पार्षद ने बताया कि मैंने चुनाव के दौरान लोगों से नाले की सफाई करवाने का वादा किया था। मानसून आ रहा था इसलिए जलभराव से बचने के लिए मुझे ऐसा करना पड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने इसे प्रचार के लिए नहीं बल्कि एक समस्या को हल करने के लिए ऐसा किया था।

I had promised people to get the drain cleaned during elections. Monsoon was coming so it had to be done to avoid waterlogging. We did not do it for publicity but to solve a problem: Manohar Shetty, Mangaluru BJP Corporator who entered a manhole to clean a drain #Karnataka pic.twitter.com/G6qoVITgoh — ANI (@ANI) July 2, 2020

जब इस काम को करने के लिए मजदूरों से कहा गया तो उन्होंने भी इसे करने से मना करना दिया था। जब उन्होंने खुद सीवर में जाकर सफाई करने का निर्णय  लिया तो सारे मजदूर उन्हें मना  कर रहे थे। तब मजदूरों ने कहा था कि उनके लिए अंदर जाना खतरनाक हो सकता है। मजदूरों का ऐसा कहना था कि मानसून के सीजन में सीवर में जाना खतरनाक होता है। हालांकि इस काम के लिए बाद में वे मशीन भी लाए थे, लेकिन वे इसमें विफल रहे।

सोशल मीडिया में वायरल हुईं तस्वीरें

भाजपा पार्षद मनोहर शेट्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गईं।  हर कोई उनकी दिल से तारीफ कर रहा है। आखिरकर उन्होंने काम भी ऐसा ही किया है जिसकी खूब सराहना हो रही है। दरअसल मंगलुरू शहर के उनके क्षेत्र में अत्याधिक बारिश होने की वजह से सड़कों पर पानी जमा हो गया था, जिससे सड़कों पर जाम लगना और भीड़ की समस्या आम बन गई और लोगों को खासा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

chat bot
आपका साथी