BIMSTEC यानी 'नेबरहुड फर्स्ट' और 'एक्ट ईस्ट', दक्षिण एशिया को जोड़ने में महत्वपूर्ण कड़ी: हर्षवर्धन श्रृंगला

श्रृंगला ने वर्चुअली बातचीत में कहा जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है बिम्सटेक अपने लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने और अपने सदस्य राज्यों के साझा हितों की सेवा करने के लिए एक आशाजनक क्षेत्रीय समूह के रूप में उभरा है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 01:56 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 01:56 PM (IST)
BIMSTEC यानी 'नेबरहुड फर्स्ट' और 'एक्ट ईस्ट', दक्षिण एशिया को जोड़ने में महत्वपूर्ण कड़ी: हर्षवर्धन श्रृंगला
BIMSTEC यानी 'नेबरहुड फर्स्ट' और 'एक्ट ईस्ट', दक्षिण एशिया को जोड़ने में महत्वपूर्ण कड़ी: हर्षवर्धन श्रृंगला

नई दिल्ली, एएनआइ। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि 'पड़ोसी पहले' और 'एक्ट ईस्ट', दोनों ही ऐसी चीजें हैं जो बिम्सटेक के लिए प्रासंगिक हैं और भारत की विदेश नीति की आधारशिला रखती हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया को जोड़ने में बिम्सटेक निस्संदेह एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

श्रृंगला ने वर्चुअली बातचीत में कहा, 'जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है, बिम्सटेक अपने लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने और अपने सदस्य राज्यों के साझा हितों की सेवा करने के लिए एक आशाजनक क्षेत्रीय समूह के रूप में उभरा है।'

chat bot
आपका साथी