Photos: भारत बंद का असर, केरल में सड़के सुनसान तो कहीं जाम से परेशान हुए लोग; तमिलनाडु में उग्र हुआ प्रदर्शन

Bharat Bandh 2021 Photos भारत बंद का असर पूरे देश में पड़ रहा है। कहीं जाम तो कहीं सड़के सुनसान रही है। वहीं तमिलनाडु में यह विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। चेन्नई के अन्ना सलाई इलाके में पुलिस बैरिकेड्स तोड़ गए। देखें फोटो।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:58 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:48 AM (IST)
Photos: भारत बंद का असर, केरल में सड़के सुनसान तो कहीं जाम से परेशान हुए लोग; तमिलनाडु में उग्र हुआ प्रदर्शन
भारत बंद का असर, केरल में सड़के सुनसान तो कहीं जाम से परेशान हुए लोग; तमिलनाडु में उग्र हुआ प्रदर्शन

नई दिल्ली, एएनआइ। Bharat Bandh 2021 photos: भारत बंद के चलते आज लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रह है। तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने आज भारत बंद बुलाया है। इस दौरान केरल-कर्नाटक समेत कई राज्यों में इसका असर देखने को मिला है। एक तरफ जहां केरल में सड़के खाली दिखीं वहीं गुरुग्राम में जगह-जगह जाम देखने को मिला।

किसानों से लेकर राजनीतिक दल और कई संगठन अलग-अलग हाइवे पर चक्का जाम कर रहे है। किसान सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक चक्का जाम कर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सुबह-सुबह आफिस जाने वाले लोगों को कई घंटों तक जाम से जूझना पड़ रहा है। भारत बंद को लेकर दिल्ली से सटी सीमाओं, पंजाब, बिहार समेत देश के कई राज्यों में प्रदर्शन किया जा रहा है।

यह तस्वीर सोनीपत की है। जहां पर केजीपी- केएमपी के जीरो पाइंट के नीचे प्रदर्शनकारी बैठे नजर आए। बता दें कि  तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले 40 से अधिक किसान संगठनों के निकाय संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। अनेक सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों ने भारत बंद का समर्थन किया है।

कर्नाटक में भी भारत बंद का असर देखने को मिला। विभिन्न संगठनों ने कलबुर्गी सेंट्रल बस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई संगठन हमारे किसानों का समर्थन कर रहे हैं और देशव्यापी बंद के आह्वान में हिस्सा ले रहे हैं।

 

अमृतसर और पंजाब की जिन जगहों पर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, वहां सुबह पांच बजे से सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

 

बिहार में राजद नेता मुकेश रौशन और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने 3 कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में हाजीपुर में विरोध प्रदर्शन किया। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग ट्रैफिक जाम लगा। महात्मा गांधी सेतु पर आवाजाही भी प्रभावित हुई है।

किसान संगठनों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध जारी रखते हुए भारत बंद का आह्वान किया है।सिंघू (दिल्ली-हरियाणा) सीमा का यह फोटो है। जहां प्रदर्शनकारी क्षेत्र में घूमने वाले लोगों के साथ बात दिखे।

गाजीपुर सीमा पर किसानों का विरोध जारी है। विरोध के चलते उत्तर प्रदेश से गाजीपुर की ओर यातायात बंद कर दिया गया है।

भारत बंद का असर केरल में भी देखने को मिला। यहां पर सड़कें खाली दिखीं। राजधानी तिरुवनंतपुरम में दुकानें बंद हैं। एलडीएफ और यूडीएफ से जुड़े ट्रेड यूनियनों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज भारत बंद के आह्वान का समर्थन किया।

यह फोटो भारत बंद के समर्थन में हरियाणा के  गोहाना रोड बाईपास चौक की है। जहां पर आंदोलनकारी नारेबाजी करते हुए नजर आए।

भारत  बंद के चलते गुरुग्राम के शंकर चौक से लेकर उद्योग विहार होते हुए पुराना दिल्ली रोड तक करीब 4 किलोमीटर का लगा लंबा जाम लगा।

तमिलनाडु में भारत बंद का असर काफी देखने को मिला। यहां पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने आज किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में चेन्नई के अन्ना सलाई इलाके में पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

chat bot
आपका साथी