असम के सीएम ने कहा- मिजोरम के साथ सीमा विवाद सुलझाने को वार्ता के लिए गुरुवार को दो मंत्री जाएंगे आइजोल

मिजोरम के साथ चल रहे सीमा विवाद के कारण पिछले सप्ताह दोनों राज्यों के पुलिस बलों के बीच गोलीबारी हुई जिसमें सात लोगों की जान चली गई थी। शांतिपूर्ण पूर्वोत्तर का मार्ग प्रशस्त करने के लिए असम अपनी सीमाओं पर शांति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 01:34 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 01:34 AM (IST)
असम के सीएम ने कहा- मिजोरम के साथ सीमा विवाद सुलझाने को वार्ता के लिए गुरुवार को दो मंत्री जाएंगे आइजोल
सीमा विवाद को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने की इच्छा जताई

गुवाहाटी, एजेंसी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार के दो मंत्री सीमा विवाद सुलझाने के लिए बातचीत करने के लिए गुरुवार को आइजोल का दौरा करेंगे। उल्लेखनीय है मिजोरम के साथ चल रहे सीमा विवाद के कारण पिछले सप्ताह दोनों राज्यों के पुलिस बलों के बीच गोलीबारी हुई जिसमें सात लोगों की जान चली गई थी।

मिजोरम: असम अधिकारियों के खिलाफ पुलिस शिकायत वापस लेने का आदेश

उधर, मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने भी अपने अधिकारियों को हिंसा भड़काने के लिए असम के अधिकारियों के खिलाफ पुलिस शिकायत वापस लेने का आदेश देकर शांति कायम करने के लिए कदम उठाए।

असम: मिजोरम के दो शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ मामला वापस

असम ने मिजोरम सरकार के दो शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ मामला वापस लेने का जवाब दिया। इस बीच इस विवाद का समाधान निकालने के लिए मिजोरम के राज्यपाल के हरि बाबू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर विश्वास बहाली के उपायों पर चर्चा की। राज्यपाल ने गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

असम के मुख्यमंत्री वार्ता के लिए दो मंत्रियों को भेजेंगे मिजोरम 

असम के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि मैं अपने कैबिनेट सहयोगियों, अतुल बोरा और अशोक सिंघल को सार्थक बातचीत के लिए मिजोरम भेज रहा हूं। शांतिपूर्ण पूर्वोत्तर का मार्ग प्रशस्त करने के लिए असम अपनी सीमाओं पर शांति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मिजोरम के सांसद के खिलाफ प्राथमिकी वापस लेगा असम

इससे पूर्व असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने सोमवार को दिन में कहा कि उन्होंने पुलिस को मिजोरम के सांसद के.वेंलेल्वना के खिलाफ प्राथमिकी वापस लेने का निर्देश दिया है। सरमा ने कहा कि मैंने मीडिया में माननीय मुख्यमंत्री जोरामथंगा के बयानों को देखा है जिसमें उन्होंने सीमा विवाद को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने की इच्छा जताई है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अंतरराज्यीय सीमा पर भड़की हिंसा के संबंध में मिजोरम सरकार के अन्य अधिकारियों के खिलाफ मामलों की जांच जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी