जिबूती के बाद जांबिया में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त हुए अशोक कुमार

जांबिया के लिए भारत के उच्चायुक्त नियुक्त किए जाने वाले भारतीय विदेश सेवा अधिकारी ( Indian Foreign Services officer) के 1998 बैच के अशोक कुमार मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रहे हैं। इन्हें 2018 के दिसंबर में जिबूती के लिए भारतीय राजदूत नियुक्त किया गया था।

By Monika MinalEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 03:45 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 03:45 PM (IST)
जिबूती के बाद जांबिया में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त हुए अशोक कुमार
जिबूती के बाद जांबिया में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त हुए अशोक कुमार

नई दिल्ली, एएनआइ। जांंबिया में भारत के उच्चायुक्त के तौर पर अशोक कुमार नियुक्त किए गए हैं। अभी वे जिबूती में भारत के राजदूत हैं। यह जानकारी विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है। भारतीय विदेश सेवा अधिकारी ( Indian Foreign Services officer) के 1998 बैच के अशोक कुमार मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रहे हैं। इन्हें 2018 के दिसंबर में जिबूती के लिए भारतीय राजदूत नियुक्त किया गया था।

भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाली भारतीय विदेश सेवा विदेश में भारत की सबसे सम्मानित नागरिक सेवाओं में से एक है। भारत के विदेश सचिव, भारतीय विदेश सेवा विभाग के प्रशासनिक प्रमुख होते हैं। इस सेवा के अधिकारी विदेश मंत्रालय, दुनियाभर में स्थित भारतीय दूतावास, भारतीय उच्चायोग, महा वाणिज्य दूतावास और संयुक्त राष्ट्र में तैनात किए जाते हैं।

दूसरे देशों में भारतीय दूतावास में कार्यरत अधिकारियों की अलग-अलग कैटेगरी होती है जिसमें उच्चायुक्त का पद सबसे ऊंचा होता है। अन्य अधिकारियों को राजनयिक का पद दिया जाता है जो दूतावास के अधिकतर काम करते हैं। विदेशों में नियुक्त किए गए उच्चायुक्त भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहां वे भारत के हितों की रक्षा करते हैं। प्रवासी भारतीयों समेत वहां की जनता से मित्रवत संबंध मजबूत बनाना भी इनका काम होता । साथ ही भारत के नीति निर्माण को प्रभावित करने वाले उक्त देश की घटनाओं का सही जानकारी देना भी इनका काम होता है।

chat bot
आपका साथी