आंध्र प्रदेश के कडप्पा में चूना-पत्थर खदान में भयंकर विस्फोट, पांच मजदूरों की मौत; कई मजदूर अब भी फंसे

AP Kadapa Explosionआंध्र प्रदेश के कडप्पा में शनिवार को चूना पत्थर की एक खदान में हुए विस्फोट में कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई। अब भी मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। अभी तलाश की जा रही है।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 01:48 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 02:09 PM (IST)
आंध्र प्रदेश के कडप्पा में चूना-पत्थर खदान में भयंकर विस्फोट, पांच मजदूरों की मौत; कई मजदूर अब भी फंसे
आंध्र प्रदेश के कडप्पा में भयंकर विस्फोट। (फोटो: दैनिक जागरण)

कडप्पा[आंध्र प्रदेश], एएनआइ।AP Kadapa Explosion, आंध्र प्रदेश के कड़प्पा जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां पत्थर तोड़ने वाली विस्फोटक सामग्री में धमाका होने से कम से कम पांच मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। अभी मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह घटना आज सुबह करीब 10 बजे कलासापडू ब्लॉक के मामिलपल्ले गांव में हुई। यह घटना आज सुबह कलासापडू ब्लॉक के मामिलपल्ले गांव में हुई। बता दें कि सभी पीड़ित खदान में काम करने वाले मजदूर हैं। कहा जा रहा है कि मलबे के नीचे कुछ और मजदूर फंसे हुए हैं।

Andhra Pradesh | 5 died in an explosion due to Gelatin sticks near Mamillapalle village in Kalasapadu area of Kadapa district

This morning, Gelatin sticks at mines near Mamillapalle exploded while being unloaded. 5 labours died, 4 others missing: Gani Maddileti, Sub-Inspector pic.twitter.com/Ks8r73ZshG

— ANI (@ANI) May 8, 2021 

कलासापडू के उप निरीक्षक गीता मददिलेटी ने एएनआई को फोन पर सूचित किया कि आज सुबह जिलेटिन की छड़ें का एक भार ममिलापल्ले गांव के पास की खदानों में ले जाया गया। जब श्रमिक सामग्री उतार रहे थे, अचानक जिलेटिन की छड़ें पूरी तरह से नष्ट हो गईं। उन्होंने कहा कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शवों को निकाल लिया गया है। चार अन्य व्यक्ति लापता हैं। उनकी तलाश जारी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी।

गलती से चली गोली लगने से सीआइएसएफ जवान घायल

उत्तरी कश्मीर के उड़ी में शुक्रवार को सीआइएसएफ के एक जवान की राइफल से दुर्घटनावश निकली गोली उसके साथी को गंभीर रूप से जख्मी कर दी। फिलहाल,घायल जवान अस्पताल में उपचाराधीन है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।जानकारी के अनुसार, उड़ी में एनएचपीसी परिसर में तैनात एक जवान मंजुनाथ अपनी सíवस राइफल साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक राइफल से गोली चल गई। यह गोली पहले दीवार से टकराई और उसके बाद वहीं पास में मौजूद कांस्टेबल संदीप दत्ता की बायीं जांघ में जा लगी। उसे बारामुला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। डाक्टरों के अनुसार,उसकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर है।

chat bot
आपका साथी