हज यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के बाद ही मिलेगी इजाजत

वार्षिक हर्ज पर जाने वाले सभी मुसलमानों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बाद ही यात्रा की अनुमित प्रदान की जाएगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस बारे में जानकारी दी है। तेजी से फैलती कोरोना महामारी के बीच इस साल की हज यात्रा को लेकर आदेश दिए।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:20 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:20 AM (IST)
हज यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के बाद ही मिलेगी इजाजत
हज यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों को कोरोना के दोनों डोज लगवाने के बाद ही मिलेगी एंट्री

नई दिल्ली, आइएनएस। वार्षिक हर्ज पर जाने वाले सभी मुसलमानों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बाद ही यात्रा की अनुमित प्रदान की जाएगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस बारे में जानकारी दी है। तेजी से फैलती कोरोना महामारी के बीच इस साल की हज यात्रा को लेकर यह एलान किया गया है।

वहीं सऊदी सरकार ने कोरोना को देखते हुए 72 घंटे के लिए सभी लोगों को क्वारंटाइन करने का आदेश दिया है।शारीरिक दूरी समेत अन्य नियमों का  पालन करने के साथ मास्क लगाने की पाबंदी होगी। रिहायशी जगहों पर एक से डेढ़ मीटर की दूरी बनाए रखनी होगी।

पिछले साल भी नियमित हज यात्रा नहीं हो सकी थी

तेजी से फैलती कोरोना महामारी के बीच इस साल की हज यात्रा को लेकर यह एलान किया गया है। बहरहाल, वैश्विक स्तर पर फिर से फैल रही कोरोना महामारी के बीच हज यात्रा का स्वरूप क्या होगा, अभी इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पिछले साल भी नियमित हज यात्रा नहीं हो सकी थी।

19 या 20 जुलाई को होनी है हज यात्रा

19 या 20 जुलाई 2021 को हज का फ़र्ज़ अदा होना हैं, लेकिन कोरोना के कारण सऊदी सरकार ने अभी तक यह तय नहीं किया हैं कि कितने लोगों को हज यात्रा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। महामारी के मद्देनजर सऊदी अरब ने भारत सहित 20 देशों के लोगों पर अभी तक अस्थायी प्रतिबंध लगाया हुआ हैं।

chat bot
आपका साथी