आंध्र: मंदिरों के दान बक्से से पैसे चुराने के आरोप में छह लोगों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक मंदिरों के दान बक्से से पैसे चुराने वाला यह गिरोह पिछले कुछ महीनों में दोनों जिलों में 10 से अधिक मंदिरों की लूट में शामिल था। यह सभी सदस्य आदतन अपराधी बताए गए। पुलिस ने गिरोह से 21000 रुपये बरामद किए हैं।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:25 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 08:25 AM (IST)
आंध्र: मंदिरों के दान बक्से से पैसे चुराने के आरोप में छह लोगों को किया गया गिरफ्तार
उप महानिरीक्षक (विशाखापत्तनम रेंज), रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए। (फोटो-एएनआई)

विशाखापट्टनम, एएनआइ। एक गिरोह के छह सदस्यों को विशाखापत्तनम और विजयनगरम जिलों की पुलिस ने मंदिरों के दान पेटी से पैसे चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान एम नागार्जुन, टी वीरा बाबू, एम धनराजु, च साई, ए चिरंजीवी, और जी ईश्वर राव, विशाखापत्तनम और विजयनगरम जिलों के निवासियों के रूप में की गई है।

विशाखापत्तनम रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक के.वी. रंगा राव ने रविवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पूछताछ के दौरान गिरोह के सदस्यों ने अपराध कबूल कर लिया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 23 सितंबर को गिरोह ने विजयनगरम जिले के जम्मू गांव के एक मंदिर से नकदी और कुछ कीमती सामानों के साथ एक दान पेटी चुरा ली थी। उन्होंने विजयनगरम जिले के दासानापेटा में एक मंदिर के संग्रह बॉक्स को चोरी करने का भी प्रयास किया था। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद विजयनगरम पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था।

बताया गया कि यह गिरोह पिछले कुछ महीनों में दोनों जिलों में 10 से अधिक मंदिरों की लूट में शामिल था। उन्होंने कहा कि गिरोह के सभी सदस्य आदतन अपराधी हैं और क्षेत्र में संपत्ति अपराधों में शामिल रहे हैं। पुलिस ने गिरोह से 21,000 रुपये बरामद किए हैं। 

chat bot
आपका साथी