आंध्र प्रदेश की नदी में डूबे तीन युवा, एक लापता; सर्च अभियान जारी

आंध्र प्रदेश में एक नदी में तीन युवा के डूबने के साथ ही एक लड़के के लापता होने की खबर सामने आई है। वल्लूर पुलिस ने बताया कि पेन्ना नदी में गुरुवार को तीन किशोर डूब गए और एक लापता लड़के की तलाश जारी है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 11:10 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 11:10 AM (IST)
आंध्र प्रदेश की नदी में डूबे तीन युवा, एक लापता; सर्च अभियान जारी
आंध्र प्रदेश की नदी में डूबे तीन युवा, एक लापता; सर्च अभियान जारी

कडप्पा, एएनआइ। आंध्र प्रदेश में एक नदी में तीन युवा के डूबने के साथ ही एक लड़के के लापता होने की खबर सामने आई है। वल्लूर पुलिस ने बताया कि पेन्ना नदी में गुरुवार को तीन किशोर डूब गए और एक लापता लड़के की तलाश जारी है। आगे उन्होंने बताया कि मरने वालों में 12 साल की लड़की जावेरिया, 18 साल का अब्दुल राशिद और 15 साल का अनुस खान शामिल है। वहीं लापता हुए लड़के का नाम अब्दुल वालिद खान है जो कि 19 साल का बताया है, जिसकी तलाश जारी है।

वल्लूर पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर राजगोपाल ने बताया कि घटना उस समय हुई जब गुरुवार शाम को वल्लूर मंडल के पुष्पगिरी में पेन्ना नदी के पास कडप्पा शहर के दो परिवार पिकनिक मनाने निकले थे। इस दौरान जवेरिया ने नदी में कदम रख दिया। उस दौरान बुजुर्ग किनारे पर आराम कर रहे थे। जवेरिया के नदी में जान के बाद उसके पीछे-पीछे अन्य तीन लोग भी चले गए और कुछ ही मिनटों में चारों लापता हो गए। इंस्पेक्टर ने आगे बताया कि परिवारों ने स्थानीय तैराकों और पुलिस को बुलाया है, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया।

chat bot
आपका साथी