आंध्रप्रदेशः तेल रिसाव से कार में लगी आग, 6 लोग जिंदा जले; दो की हालत गंभीर

आंध्रप्रदेश के चित्तूर के चंद्रगिरि अंचल के पास पुथलापट्टू-नैदुपेटा मार्ग पर रविवार को सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है क‍ि तेल रिसाव से कार में आग लग गई। घटना के समय कार में कुल 8 लोग सवार थे।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 09:05 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 09:05 PM (IST)
आंध्रप्रदेशः तेल रिसाव से कार में लगी आग, 6 लोग जिंदा जले; दो की हालत गंभीर
आंध्रप्रदेश के चित्तूर के चंद्रगिरि अंचल के पास रविवार को सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।

 अमरावती, एएनआइ। आंध्रप्रदेश के चित्तूर के चंद्रगिरि अंचल के पास पुथलापट्टू-नैदुपेटा मार्ग पर रविवार को सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है क‍ि तेल रिसाव से कार में आग लग गई। घटना के समय कार में कुल 8 लोग सवार थे।

Andhra Pradesh | 6 people died in a road accident on the Puthalapattu-Naidupeta road near Chandragiri zone, Chittoor; car caught fire due to oil leak

8 people were present in the car; 5 died on the spot & 3 were rushed to Ruia Hospital, where 1 more died: Inspector BV Srinivas pic.twitter.com/ei7p5ORBKs

— ANI (@ANI) December 5, 2021

जानकारी के मुताबिक, रविवार को आंध्रप्रदेश के चित्तूर में बड़ा हादसा हो गया। चंद्रगिरि अंचल के पास पुथलापट्टू-नौदुपेटा मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इंस्पेक्टर बीवी श्रीनिवास ने बताया कि तेल रिसाव के कारण कार में आग लग गई। कार में कुल आठ लोग सवार थे। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। ती लोगों को पास के रुइया अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और की मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी