ट्विटर के नए सीइओ को आनंद महिंद्रा ने दी इस अंदाज में बधाई, जानें ट्वीट के जरिए क्या कहा

पराग अग्रवाल के हाथों में ट्विटर की कमान आने के बाद सोशल मीडिया पर हर ओर से बधाइयों का तांता लगा है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क से लेकर भारत के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 12:45 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 02:58 PM (IST)
ट्विटर के नए सीइओ को आनंद महिंद्रा ने दी इस अंदाज में बधाई, जानें ट्वीट के जरिए क्या कहा
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर पराग अग्रवाल को बधाई दी

 नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। पराग अग्रवाल के हाथों में ट्विटर की कमान आने के बाद सोशल मीडिया पर हर ओर से बधाइयों का तांता लगा है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क से लेकर भारत के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। 

बता दें कि कल ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने पराग को ट्विटर की कमान देने का एलान किया और ट्विटर से इस्तीफा देने की घोषणा की। इसके बाद पराग अग्रवाल को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं और दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क से लेकर भारत के दिग्गज इंडस्ट्रियलिस्ट आनंद महिंद्रा ने बधाई के ट्वीट किए। हालांकि आनंद महिंद्रा ने ट्वीट में कुछ ऐसा लिखा है जो अनोखा है और मौजूदा काल को बताने वाला साबित हो रहा है।

आनंद महिंद्रा भारतीय सीईओ को बताया वायरस 

उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और अपने अलग अंदाज में ट्वीट करने के लिए भी जाने जाते हैं। पराग अग्रवाल के ट्विटर के सीईओ पद पर काबिज होने के बाद भी उन्होंने अलग अंदाज में उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि यह एक ऐसी महामारी है जिसके बारे में हमें यह कहते हुए खुशी और गर्व हो रहा है कि इसकी उत्पत्ति भारत में हुई है। यह भारतीय सीईओ वायरस है और इसके खिलाफ कोई टीका नहीं है। पराग अग्रवाल को बधाई। 

This is one pandemic that we are happy & proud to say originated in India. It’s the Indian CEO Virus… No vaccine against it. 😊 https://t.co/Dl28r7nu0u

— anand mahindra (@anandmahindra) November 29, 2021

मस्क बोले- भारतीय टैलेंट से अमेरिका को फायदा

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और स्पेसएक्स व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी भारतीय टैलेंट को सराहा है। उन्होंने ट्विटर के नए सीईओ भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को अपना बधाई संदेश देते हुए कहा कि भारतीय टैलेंट से अमेरिका को काफी फायदा हुआ है।

chat bot
आपका साथी