कर्ज से परेशान होकर इस शख्स ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान के दौसा जिले में एक बुजुर्ग की आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग अपने भाइयों के कर्जे से परेशान था।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 09:24 AM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 09:24 AM (IST)
कर्ज से परेशान होकर इस शख्स ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस
कर्ज से परेशान होकर इस शख्स ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

जयपुर, जेएनएन। राजस्थान के दौसा जिले में एक बुजुर्ग की आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग अपने भाइयों के कर्जे से परेशान था। जिससे तंग आकर उसने सदर थाना इलाके के सर्किट हाउस के समीप मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस को मिला ये सबूत 

शव की जेब से कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्रों की प्रतियां निकली। इनमें लिखा गया था कि चचेरे भाई रामावतार व रामफूल 32 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। जिससे तंग आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। 

ब्याज के साथ देने थे 32 लाख रुपये

इस बुजुर्ग ने अपने सूदखोर चचेरे भाइयों तीन हजार रुपये लिए थे। इसके बाद ब्याज समेत 32 लाख रुपये मांगने से वह परेशान हो गए थे। बुजुर्ग के जेब से मिले नोट से साफ हो रहा है कि उन्होंने कर्ज से परेशान होकर ही जान दी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। 

यह भी पढ़ें:  यह भी पढ़ें: ट्यूशन पर सही ढंग से नहीं पढ़ पा रहा था छात्र, फंदा लगा दे दी जान

chat bot
आपका साथी