आंध्र प्रदेश में भी 18 साल से ज्यादा उम्रवालों को निशुल्क लगेगा कोरोना का टीका

शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाइएस जगनमोहन रेड्डी ने भी एलान कर दिया है कि राज्य में 18 साल से ज्यादा उम्रवालों को कोरोना का टीका मुफ्त लगाया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यलय की तरफ से ट्वीट किया गया है।

By Neel RajputEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:33 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:33 PM (IST)
आंध्र प्रदेश में भी 18 साल से ज्यादा उम्रवालों को निशुल्क लगेगा कोरोना का टीका
देश में कई राज्य पहले ही कर चुके हैं निशुल्क टीकाकरण का एलान

अमरावती, एएनआइ। देश में एक मई से 18 साल से ज्यादा उम्रवालों का कोरोना टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। देश में फ्रंटलाइन वारियर्स, स्वास्थ्यकर्मियों और 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का तो पहले ही निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। अब कई राज्यों ने 18 साल से ज्यादा उम्रवालों के लिए भी निशुल्क वैक्सीनेशन की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाइएस जगनमोहन रेड्डी ने भी एलान कर दिया है कि राज्य में 18 साल से ज्यादा उम्रवालों को कोरोना का टीका मुफ्त लगाया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यलय की तरफ से ट्वीट किया गया है।

Andhra Pradesh CM YS Jaganmohan Reddy has decided to provide the #COVID19 vaccine free of cost to all those above the age of 18 years: Chief Minister's Office (CMO) pic.twitter.com/DjN8paC1FI

— ANI (@ANI) April 23, 2021

24 घंटे में 3,32,175 मामले आए

गुरुवार को 24 घंटे में देश में 3,32,175 कोरोना के नए मामले सामने आए। इस दौरान 2,255 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,86,927 हो गई। फिलहाल देश में 24,21,970 सक्रिय मामले हैं। किसी भी देश में एक दिन में संक्रमण के इतने ज्यादा मामले आने का यह नया रिकार्ड है। इन नए मामलों के साथ देश में अब तक कोरोना से 1,62,57,164 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 1,36,41,572 लोग ठीक भी हो चुके हैं। फिलहाल देश में कोरोना के 24.21 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं। 

chat bot
आपका साथी