अगले सप्ताह फ्रांस जाएंगे वायुसेना प्रमुख, भारत को मिल सकते हैं पांच-छह और राफेल लड़ाकू विमान

चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया मंगलवार को तीन दिनों की फ्रांस यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान वह फ्रांसीसी सेना के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे और शेष राफेल जेट के निर्माण और डिलीवरी की समयसीमा का जायजा लेंगे।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 10:48 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 10:48 PM (IST)
अगले सप्ताह फ्रांस जाएंगे वायुसेना प्रमुख, भारत को मिल सकते हैं पांच-छह और राफेल लड़ाकू विमान
दोनों देशों के वायुसेना प्रमुख सहयोग बढ़ाने के उपायों पर करेंगे वार्ता।

नई दिल्ली, प्रेट्र। चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया मंगलवार को तीन दिनों की फ्रांस यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान वह फ्रांसीसी सेना के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे और शेष राफेल जेट के निर्माण और डिलीवरी की समयसीमा का जायजा लेंगे। पूरी संभावना है कि उनकी यात्रा के दौरान पांच-छह राफेल वहां से भारत के लिए रवाना किए जाएंगे।

दोनों देशों के वायुसेना प्रमुख सहयोग बढ़ाने के उपायों पर करेंगे वार्ता

वायुसेना प्रमुख फ्रांसीसी वायुसेना के चीफ ऑफ स्टाफ फिलिप लैविग्ने के साथ बैठक करेंगे। दोनों देशों के वायुसेना प्रमुख दोनों बलों के बीच सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करेंगे।

वायुसेना प्रमुख भदौरिया पांच-छह राफेल जेट को भारत रवाना करेंगे

मामले से जुड़े लोगों ने कहा कि इस बात की संभावना है कि एयर चीफ मार्शल भदौरिया फ्रांस के बंदरगाह शहर बोर्डेआक्स स्थित वायुसैनिक अड्डे से पांच-छह राफेल जेट को भारत रवाना करेंगे। राफेल जेट बनाने वाली कंपनी दासौ एविएशन अप्रैल के अंत तक छह राफेल विमान भारत को सौंपने वाली है। लड़ाकू विमान का नया जत्था आ जाने के बाद भारतीय वायुसेना राफेल जेट का दूसरा स्क्वाड्रन तैयार करेगी।

chat bot
आपका साथी