कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 73 दिन बाद सबसे कम 79 हजार नए केस, मौतों का आंकड़ा तीन हजार के पार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 73 दिन बाद संक्रमण के सबसे कम मामले पाए गए हैं। हालांकि प्रतिदिन होने वाली मौतों का आंकड़ा तीन हजार को पार कर गया है। नए मामलों से ज्यादा मरीजों के ठीक होने का सिलसिला पिछले 30 दिनों से बना हुआ है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 01:41 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 01:41 AM (IST)
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 73 दिन बाद सबसे कम 79 हजार नए केस, मौतों का आंकड़ा तीन हजार के पार
कोरोना संक्रमण से उबरने की दर बढ़कर 95 फीसद के पार।

जेएनएन, नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 73 दिन बाद संक्रमण के सबसे कम मामले पाए गए हैं। हालांकि प्रतिदिन होने वाली मौतों का आंकड़ा तीन हजार को पार कर गया है। नए मामलों से ज्यादा मरीजों के ठीक होने का सिलसिला पिछले 30 दिनों से बना हुआ है। इसके चलते सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं और मरीजों के उबरने की दर बढ़ रही है।

24 घंटे के दौरान 79,287 नए मामले पाए गए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान 79,287 नए मामले पाए गए हैं। 63 दिन बाद सक्रिय मामले भी 11 लाख से नीचे आए हैं। दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर में भी लगातार कमी आ रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी पांच फीसद से नीचे आ गई है।

महाराष्ट्र में मौत के आंकड़े का बढ़ना जारी

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या के साथ ही मौतें भी कम हुई हैं, लेकिन मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं, क्योंकि इसमें पहले हुई मौतों को भी जोड़ा जा रहा है। बीते 24 घंटे में 360 लोगों की मौत हुई है, लेकिन पीछे हुई 1606 मौतों को जोड़ने से कुल संख्या 1,966 हो गई है। इसी तरह तमिलनाडु में 374, केरल में 171, कर्नाटक में 144, बंगाल में 81, उत्तर प्रदेश में 68 और आंध्र प्रदेश में 58 मौतें हुई हैं।

शनिवार रात 12 बजे तक के आंकड़े

नए मामले 79,287

कुल मामले 2,94,37,838

मौतें 3,232 ( इसमें महाराष्ट्र में पहले की 1,606 मौतें शामिल हैं )

कुल मौतें 3,70,339

सक्रिय मामले 10,22,931

ठीक हुए 1,29,906

कुल ठीक हुए 2,80,33,216

सुबह आठ बजे तक के आंकड़े

संक्रमण दर 4.39 फीसद

साप्ताहिक संक्रमण दर 4.94 फीसद

ठीक होने की दर 95.07 फीसद

मृत्यु दर 1.25 फीसद

जांचें (शनिवार) 20,44,131

कुल जांचें 37,42,42,384

ज्यादा नए केस वाले राज्य :

राज्य नए मामले कुल संक्रमित (लाख में)

तमिलनाडु 15,108 23.39

केरल 13,832 27.02

महाराष्ट्र 10,697 58.98

कर्नाटक 9,785 27.57

आंध्र प्रदेश 6,952 18.03

ओडिशा 4,852 8.47

बंगाल 4,286 14.57

असम 3,463 4.57

जम्मू-कश्मीर 866 3.06

छत्तीसगढ़ 813 9.86

उत्तर प्रदेश 504 17.02

गुजरात 490 8.19

उत्तराखंड 463 3.36

बिहार 432 7.16

हरियाणा 426 7.65

हिमाचल 370 1.98

राजस्थान 368 9.49

मध्य प्रदेश 334 7.87

झारखंड 291 3.43

दिल्ली 213 14.30

chat bot
आपका साथी