अफगानिस्तान ने 400 तालिबानी आतंकियों को छोड़ा, शांति बहाल करने के लिए कदम

अफगान परिषद ने तालिबान के साथ शांति वार्त के लिए 400 आतंकवादियों को अपनी कैद से आजाद कर दिया है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 02:28 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 02:28 PM (IST)
अफगानिस्तान ने 400 तालिबानी आतंकियों को छोड़ा, शांति बहाल करने के लिए कदम
अफगानिस्तान ने 400 तालिबानी आतंकियों को छोड़ा, शांति बहाल करने के लिए कदम

काबुल, एपी। अफगानिस्तान के युद्धरत पक्षों के बीच बातचीत की जल्द शुरुआत का मार्ग प्रशस्त करते हुए अफगान परिषद ने 400 तालिबानी आतंकवादियों को अपनी कैद से मुक्त कर दिया है। देश भर से आए राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक वर्गो के 3,200 प्रमुख लोगों ने छोड़ने के लिए सहमति दी।

तालिबान ने सरकार से वार्ता शुरू करने के लिए इन केदियों की रिहाई की शर्त रखी थी। अफगानिस्तान के इस कदम से संयुक्त राज्य अमेरिका को अपने सैनिकों को वापस बुलावे और अपनी सबसे लंबी सैन्य भागीदारी को समाप्त करने के लिए और करीब ले आया है।                                                                                  

काबुल के राजनीतिक नेतृत्व और तालिबान के बीच बातचीत अगले सप्ताह का शुरुआथ में होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह बातचीत मध्य पूर्वी राज्य कतर में होगी, जहां तालिबान का राजनीतिक कार्यालय है। हालांकि, इसके लिए अभी तक कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है।

बता दें कि हमलों में हजारों लोगों को मार चुके इन आतंकियों की रिहाई को लकेर तीन दिनों तक चली बाठक में फैसला लिया गया। इससे पहले सरकार करीब पांच हजार तालिबानियों को रिहा कर चुकी है। बदले में तालिबान ने भी करीब 1,100 सरकारी बलों के लोगों, सरकारी कर्मचारियों और राजनीतिक दलों के लोगों को अपनी कैद से मुक्त किया है।

फरवरी में संयुक्त राज्य अमेरिका और तालिबान के बीच हुए शांति समझौता हुआ था। अफगान वार्ता रखी गई थी। समझौते का उद्देश्य अफगानिस्तान से अमेरिकी सेनाओं की वापसी और शांति बहाली था। इस समझौते के बाद तालिबान की अफगान सरकार से वार्ता होनी थी लेकिन तालिबान ने पहले बंदियों की रिहाई की शर्त रख दी।

chat bot
आपका साथी